main page

विचित्र किस्म की सिरफिरी महिला है इंद्राणी: ऋषि कपूर

Updated 28 August, 2015 02:23:47 PM

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी ही बेटी की हत्या करने वाली इंद्राणी मुखर्जी को विचित्र किस्म की सिरफिरी महिला बताया है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी ही बेटी की हत्या करने वाली इंद्राणी मुखर्जी को विचित्र किस्म की सिरफिरी महिला बताया है।  ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा ‘‘ इंद्राणी काफी साल पहले मेरे पास एक टीवी शो में काम करने का ऑफर लेकर आयी थी। वह तब भी विचित्र किस्म की सिरफिरी महिला थी। कल्पना कीजिए अपनी ही बेटी को मार डाला। यह बेहद चौंकाने वाली बात है।’’  

स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पूर्व पत्नी को अपनी ही बेटी शीना बोरा की हत्या के संदेह में 26 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था। इंद्राणी पर शीना का गला घोंटकर उसकी हत्या करने और हत्या के बाद महाराष्ट्र में रायगढ जिले के जंगलों में उसके शव को गाढ़ देने का आरोप है। 

:

rishi kapoorIndrani Mukherjeetwitterdaughtermurder

loading...