बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी शाहरुख खान और काजोल एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। दोनों रोहित शेट्टी की
30 Aug, 2015 04:08 PMमुंबई : बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी शाहरुख खान और काजोल एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले’ में एक साथ नज़र आएंगे। बुल्गारिया में 'दिलवाले’ के शूट के बाद फिल्म की लीड जोड़ी तीन दिन पहले आइसलैंड पहुंची।
यहां शाहरुख खान और काजोल के बीच एक रोमांटिक गाना वहां फिल्माया जा रहा है।इस शूट की एक वीडियो लीक हुई हैं। इसमें शाहरुख एक स्टाइलिश ऑरेंज बाइक पर ब्लैक जैकेट में बैठे हैं। काजोल भी रेडिश बालों और मेकअप में दिख रही हैं।
इस गाने को फराह खान कोरियोग्राफ कर रही हैं जो इन दोनों सितारों के बीच कई रोमांटिक गाने (सूरज हुआ मद्धम, रुक जा ओ दिल दीवाने) पहले भी डायरेक्ट कर चुकी हैं। बता दें कि इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म इस साल 18 दिसंबर को रिलीज़ होगी।