main page

कभी था इन TV कपल्स में इतना प्यार, अब एक-दूसरे को देखना भी नहीं करते पसंद

Updated 21 March, 2017 10:52:03 AM

फिल्म एक्टर उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना अलग हो गए है।

मुंबई: फिल्म एक्टर उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना अलग हो गए है। उपेन ने सोशल मीडिया पर एक्स-गर्लफ्रैंड करिश्मा तन्ना पर चौंकाने वाला आरोप लगाया है। उपेन के ताजा tweet से साफ़ है कि उन्हें करिश्मा को अब उनसे कोई मतलब नहीं है। टीवी पर काम करने वाले कई ऐसे एक्स-कपल्स हैं, जो अब एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते। आज हम अापको एेसे ही कुछ कपल्स से रू-ब-रू करवाते है। 

- एक्ट्रैस दिव्यंका त्रिपाठी और उनके एक्स-ब्वॉयफ्रैंड शरद मल्होत्रा को ही ले लीजिए। एक वक्त था, जब वे एक-दूसरे से इतना प्यार करते थे कि लिव इन रिलेशनशिप में तक रहने लगे थे। हालांकि, 2015 में उनका ब्रेकअप हो गया।

- करण और जेनिफर को टीवी की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में गिना जाता था। 2012 में उनकी शादी हुई और 2014 में उनका सेपरेशन हो गया। 2015 उनका तलाक हो गया। 

- कुशाल और गौहर का अफेयर 'बिग बॉस 7' के दौरान शुरू हुआ था। शो से बाहर आने के बाद कुछ समय तक दोनों साथ रहे। लेकिन बाद में अलग हो गए।

- करण और काम्या टीवी के सबसे चर्चित कपल्स में से एक रहे हैं। 2015 में दोनों का ब्रेकअप हुआ। दरअसल, काम्या को कम ही उम्मीद थी कि वे उन्हें और पहली शादी से उनकी बेटी को हमेशा के लिए अपनाएंगे। 

- अंकित और रूपल की लव स्टोरी 'सपने सुहाने लड़कपन' के सेट पर शुरू हुई थी। कहा जाता है कि अंकित एक ही समय में रूपल त्यागी और अदा खान को एक ही समय डेट कर रहे थे। हालांकि, कभी किसी ने इस फैक्ट को खुलकर स्वीकार नहीं किया। लेकिन रूपल और अंकित ने ब्रेकअप के बाद कभी एक-दूसरे से खुलकर बात नहीं की।

- टीवी शो 'कुलवधू' के सेट पर शालीन और दलजीत की पहली मुलाक़ात हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और 2009 में उनकी शादी हो गई। 2015 में उनका सेपरेशन हुआ। 

- 2010 में डेलनाज और राजीव का सेपरेशन और 2012 में उनका तलाक हो गया। दोनों करीब 14 साल रिलेशनशिप में रहे। 

:

Ex CouplesUpen Patelkrishma tannadivyanka tripathisharad malhotra

loading...