main page

सैराट एक्ट्रैस रिंकू राजगुरू से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

Updated 24 March, 2017 01:08:59 AM

मराठी सुपरहिट फिल्म ''सैराट'' से रातोंरात स्टार बनी एक्ट्रैस रिंकू राजगुरु...

मुंबई: मराठी सुपरहिट फिल्म 'सैराट' से रातोंरात स्टार बनी एक्ट्रैस रिंकू राजगुरु के साथ सोलापुर में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रिंकू ने सोलापुर के अकलूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने ठाणे से एक शख्स को अरेस्ट किया। 

दरअसल ये मामला सोलापुर के अकलूज का है। रिंकु ने इसकी शिकायत अकलूज थाने में दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ठाने जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को देर रात कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस मामले की अगली सुनवाई आज होनी है।

पिछले दिनों रिंकू का फेसबुक पेज भी हैक कर लिया गया था और हैकर्स में उस पर महाराष्ट्र के उद्योगमंत्री सुभाष देसाई का मोबाइल नंबर डाल दिया था। जिसके बाद से मंत्री जी को अनचाहे फोन कॉल्स आने लगे जिससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस की साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज करवाई।

:

Rinku RajguruMolestedPoliceArrestBollywood

loading...