main page

कंडोम ऐड को लेकर एक बार फिर विवादों में फंसी सनी लियोन

Updated 19 April, 2017 11:38:12 AM

पोर्नस्टार सनी लियोन एक बार फिर विवादों में फंस गई है।

मुंबई: पोर्नस्टार सनी लियोन एक बार फिर विवादों में फंस गई है। इस बार वह फिर कंडोम एड को लेकर ही सुर्खियों में आई है। हाल ही में रिलीज हुए सनी लियोन के कंडोम एेड ने एक बार फिर उन्हें मुश्किल में ला दिया है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) की महिला विंग ने सनी लियोन के कंडोम एेड को लेकर विरोध जताया है और इस पर रोक लगाने की मांग की है।

Bollywood Tadka

बता दें कि महिला विंग की सैक्रेटरी शीला गांगुर्दे का कहना है ऐड को बंद किया जाए नहीं तो संगठन इसके खिलाफ आंदोलन करेगा। संगठन का कहना है कि विज्ञापन को देख कर सभी महिला दर्शक बहुत शर्मिंदगी महसूस करती है। टीवी चैनल्स पर दिखाए जाने वाले इस तरह के ये ऐड मां, बहन, पत्नी या बेटी के लिए असहज स्थिति पैदा करते हैं। ऐड में एक्ट्रेस बहुत ही बुरे तरीके से पुरुष को कंडोम का इस्तेमाल करने के लिए एक्साइटेड करती हैं। ऐसे में पार्टी ने सरकार को सनी लियोनी के विज्ञापन पर रोक लगाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है।

Bollywood Tadka


 

:

sunny leoneaddControversy

loading...