main page

शुक्र मनाएं! आप इन 12 अनोखे लोगों की तरह नहीं हैं (PHOTOS)

Updated 05 August, 2015 12:24:49 PM

इस दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो असाधारण रूप से पैदा होते हैं। हमारा समाज ऐसे लोगों को Abnormal कहता है। हालांकि वहीं, कुछ लोग अपने अनोखे शौक या किसी हादसे के बाद अजीब दिखने लगते हैं।

नई दिल्लीः इस दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो असाधारण रूप से पैदा होते हैं। हमारा समाज ऐसे लोगों को Abnormal कहता है। हालांकि वहीं, कुछ लोग अपने अनोखे शौक या किसी हादसे के बाद अजीब दिखने लगते हैं। 

आज हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने नार्मल लोगों से अलग कतार में खड़े हैंः-

1. दो योनि वाली महिला

एक मैडीकल चैक-अप के दौरान 18 साल की उम्र में हैजल जॉन्स  को यह पता चला कि वो सामान्य महिलाओं की तरह नहीं है, उनके पास एक नहीं बल्कि दो योनियां हैं।

2. महिला के 3 स्तन

त्रिदेवील नाम की इस महिला के 2 नहीं, बल्कि 3 स्तन हैं। हालांकि  वह जन्म से ही 3 स्तनों के साथ पैदा नहीं हुई थीं बल्कि कुछ अलग दिखने की चाहत में उन्होंने 20,000 यू.एस. डॉलर खर्च कर के सर्जरी द्वारा ये तीसरा स्तन अपने शरीर में लगवाया था।

3. दो चेहरों वाला बच्चा

कांगकांग नाम के इस बच्चे को देखने में ऐसा लगता था मानो उसने कोई मास्क अपने चेहरे पर लगा रखा हो लेकिन ऐसा कुछ नहीं है बल्कि कांगकांग जन्म से 2 चेहरों के साथ पैदा हुआ था, जिसे सर्जरी द्वारा 80,000 -100,000 डॉलर खर्च करके  ठीक कर दिया गया था।

4. दो दिल वाला इंसान

इटली के वेरोना में आए एक अनोखे केस ने सबको चौंका दिया, जब X-Ray रिपोर्ट में एक व्यक्ति के दो दिल होने की बात सामने आई। जांच के दौरान पता चला कि यह व्यक्ति जन्म से ही 2 दिलों के साथ पैदा हुआ था।

5. तीन पैरों वाला व्यक्ति

जॉर्ज लिपर्ट जन्म के साथ ही 3 पैरों के साथ पैदा हुए थे, जिनमें से 2 पैर सही से काम करते थे जबकि तीसरे पैर ने एक हादसे के बाद से काम करना बंद कर दिया था।

6. महिला के सिर पर सींग

चीन के लिंलोऊ गांव की रहने वाली इस महिला के माथे पर जन्म से एक सींग के साथ पैदा हुई थी। इसी के साथ एक और चौंकाने वाली बात यह है कि यह सींग हर साल एक इंच की दर से बढ़ता भी है।

7. दो अलग-अलग गर्भाशय से 3 बच्चों को जन्म दिया

इंग्लैंड की रहने वाली हैना कैरसे की कहानी मैडीकल जगत में किसी चमत्कार से कम नहीं। उन्होंने 2 अलग-अलग गर्भाशयों से 3 बच्चों को एक साथ जन्म दिया। ऐसे ही कुछ Genes उनकी बहन में भी पाए गए हैं।

8. आदमी की बांह पर 3 कान

अलग दिखने की चाहत में लोग क्या-क्या नहीं करते। उसका जीता-जागता उदाहरण है। यह व्यक्ति जिसने खुद को दुनिया की भीड़ से अलग दिखाने के चक्कर में अपनी बांह पर ही एक नया कान उगवा लिया।

9. 15 उंगलियों और 16 अंगूठे वाला लड़का

इस चाईनिज बच्चे के पैरों में 15 उंगलियां और 16 अंगूठे थे, जिसे सर्जरी द्वारा ठीक कर दिया गया था। इसके अलवा इस लड़के के एक हाथ में 3, तो दूसरे हाथ में 4 उंगलियां थी।

10. एक एक्स्ट्रा नाक वाला व्यक्ति

एक हादसे के दौरान इस चाईनीज़ लड़के को अपनी नाक से हाथ धोना पड़ा था, जिसके बाद दूसरी नाक लगवाने के अलावा उसके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था।

11. 4 भुजाओं और 4 पैरों वाली बच्ची

यह बच्ची एक Parasitic Twin नाम की बीमारी से ग्रस्त है, जिसके अंतर्गत मां के गर्भाशय में एक बच्चे के साथ एक अविकसित भ्रूण भी पैदा हो जाता है।

12. पीठ पर भ्रूण

जापान में एक बच्ची की पीठ पर जन्म से एक भ्रूण था जो 11 साल की उम्र में तेजी से बढ़ने लगा और साफ़ दिखाई देने लगा। एक सर्जरी के द्वारा उसे लड़की के शरीर से अलग कर दिया गया।

:

Hazel JonesTridevilKangkangGeorge LippertHannah KerseyAbnormal

loading...