main page

दलेर मेहंदी की बहू बनी NRI मॉडल, देखें PHOTOS

Updated 10 July, 2016 11:41:59 AM

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप ने हाल ही में अपनी मंगेतर जसिका सिंह से शादी कर ली।

मुंबई: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप ने हाल ही में अपनी मंगेतर जसिका सिंह से शादी कर ली है। यूरोपियन कंट्री फिनलैंड में हुई इस शादी में दलेर के फैमली मेंबर्स और उनके करीबी पहुंचे थे। इनमें पंजाबी सिंगर हंस राज हंस के दोनों बेटे युवराज हंस, नवराज हंस और उनकी वाइफ अजीत कौर मेहंदी भी शामिल हुए। अजीत कौर गुरदीप की बड़ी बहन हैं।

आपको बता दें कि फिनलैंड में जन्मी जेसिका पेशे से मॉडल और एक्ट्रैस हैं। वह मिस इंडिया यूरोप की पहली रनरअप भी रह चुकी हैं। शादी से पहले जेसिका, गुरदीप के अपोजिट में फिल्म 'दिल्ली 1984' में लीड रोल भी कर चुकी हैं। दोनों की पिछले साल सगाई हो चुकी थी। 

खबरों के अनुसार गुरदीप और जेसिका की यह लव मैरिज है। अपने पिता दलेर मेहंदी की तरह ही गुरदीप सिंगर और एक्टर हैं। 2014 में रिलीज हुआ उनका गाना सहेली काफी हिट हुआ था। इसके बाद से ही वह भारत समेत विदेशों में कई शो में परफॉर्म कर चुके हैं।

 

 

:

daler mehndigurdeepmarriagenriJessica Singh

loading...