main page

‘उड़ता पंजाब’ के समर्थन में सामने आई प्रियंका चोपड़ा

Updated 10 June, 2016 09:13:32 AM

हिन्दी फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अनुराग कश्यप की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के समर्थन में सामने आई...

पटना: हिन्दी फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अनुराग कश्यप की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के समर्थन में सामने आई और कहा कि लोकतंत्र में रचनात्मकता को रोकना नहीं चाहिए। प्रियंका ने यहां पर संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमारे पूर्वजों ने एक लंबे संघर्ष के बाद हमारे लिए बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी हासिल की... लोकतंत्र में रचनात्मकता को रोकना नहीं चाहिए।’’ 

सेंसर बोर्ड द्वारा ‘उड़ता पंजाब’ पर कार्रवाई के सिलसिले में पूछे गये एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने बताया कि यह एक ‘प्रमाणन संस्था है, सेंसर नहीं।’’ सेंसर बोर्ड ने उनकी फिल्म ‘जय गंगाजल’ को लेकर भी आपत्ति व्यक्त की थी। प्रियंका यहां पर भोजपुरी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ के प्रमोशन के लिए आई थी। इस का उन्होंने निर्माण किया है। 

 
:

Udta PunjabPriyanka ChopraShahid Kapoor

loading...