main page

Video: नाव में रोमांटिक सॉन्ग ‘लग जा गले’ को एंजॉय करते दिखें दिव्यंका-विवेक

Updated 25 August, 2016 02:18:36 PM

टी.वी. एक्ट्रैस की इशिता यानि दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने को-स्टार विवेक दहिया से शादी की। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को ...

मुंबई: टी.वी. एक्ट्रैस की इशिता यानि दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने को-स्टार विवेक दहिया से शादी की। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को एक दूसरे के साथ खूबसूरत पलों को बिताने का मौका नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दोनों ने अपने लिए वक्त निकाल लिया है। यूं तो दिव्यांका और विवेक का ये मिनी हनीमून माना जा रहा है। मगर दिव्यांका इसे एक छोटी सी छुट्टी करार दे रही हैं।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर आई वीडियो में दिव्यांका और विवेक राजस्थान के झीलों के शहर उदयपुर में एक नाव पर सवार हैं। नाव की सवारी के दौरान दोनों अपने सबसे पसंदीदा रोमांटिक सॉन्ग ‘लग जा गले’ को एंजॉय कर रहे हैं। इस वीडियों में दिव्यांका और विवेक दोनों इस सॉन्ग को गुनगुनाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

 
:

ActressDivyanka TripathihoneymoonUdaipur

loading...