main page

जानिए दिव्यंका की रिक्वेस्ट पर फैन्स से क्या बोले Ex- BF शरद...

Updated 22 August, 2016 12:33:06 PM

टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के ट्रोलिंग से परेशान हो गई हैं।

मुंबईः टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के ट्रोलिंग से परेशान हो गई हैं। बता दें कि फैंस उनके पूर्व बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस बारे में दिव्यंका ने शरद को मैसेज किया। इस मैसेज के बाद शरद मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक संदेश पोस्ट करते हुए अपने फैन्स से कहा कि वे महिलाओं की इज्जत करें। 

दिव्यंका के मैसेज का जिक्र करते हुए शरद ने लिखा, 'दिव्यंका त्रिपाठी दहिया का मेरे पास एक मैसेज आया जिसमें लिखा था कि मेरे कुछ फैन्स उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके और उनके परिजनों को बुरा भला कह रहे हैं। यह पढ़कर मैं थोड़ा हताश हो गया।'

 

उन्होंने आगे लिखा, 'एक तरफ हम ओलिंपिक में महिलाओं की सफलता का जश्न मना रहे हैं, उनकी उपलब्धि पर गर्व कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एक कुछ ऐसे लोग भी हैं जो एक महिला का अपमान कर रहे हैं। दिव्यंका त्रिपाठी दहिया ने मुझसे एक सार्वजनिक नोट लिखने को कहा, इसलिए मैं आप सबसे गुजारिश करता हूं कि कृपया महिलाओं और हमारी निजता का सम्मान करें। हम दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं। मेरा पूरा विश्वास है कि मेरे सच्चे फैंस कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे एक महिला का अपमान हो।'

शरद के पोस्ट के बाद दिव्यंका ने लिखा, 'शुक्रिया शरद, यह बहुत माएने रखता है। अलग होने का सबसे अच्छा तोहफा। आपकी बेहतरीन जिंदगी की कामना। खुश रहो, परिवार को प्यार।'

गौरतलब है कि दिव्यंका और शरद की मुलाकात 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' सीरियल के दौरान हुई थी। उस दौरान ही दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ था। हालांकि कुछ सालों बाद दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए थे।

 
:

sharad malhotraDivyanka TripathiYe Hai MohabbateinBanoo Main Teri Dulhann

loading...