main page

Pics: Plastic Surgery के सहारे इन TV एक्ट्रैसेस दे बदल डाली अपनी लुक, देखें तस्वीरें

Updated 19 May, 2016 12:49:33 PM

प्लास्टिक सर्जरी का लोग अपनी खूबसूरती को बढ़ाने में इस्तमाल कर रहे हैं। बॉलीवुड की तरह ही टी.वी. इंडस्ट्री में भी काफी ट्रैंड चल रहा है।

मुंबई: प्लास्टिक सर्जरी का लोग अपनी खूबसूरती को बढ़ाने में इस्तमाल कर रहे हैं। बॉलीवुड की तरह ही टी.वी. इंडस्ट्री में भी काफी ट्रैंड चल रहा है। कई टी.वी. सेलेब्स ने अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए यह सर्जरी करवाई है। हालांकि, उन्होंने कभी इस बात को खुलकर स्वीकार नहीं किया। 

'देवों के देव... महादेव' की सती और प्रेजेंट में 'नागिन' में शिवन्या के रोल में नजर आ रहीं मौनी रॉय लिप सर्जरी करा चुकी हैं। उनका ऊपरी होंठ काफी पतला था, जिससे वे खुश नहीं थीं।

'बिग बॉस' और 'राखी का स्वयंवर' जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुकीं राखी सावंत अपनी बॉडी के लगभग हर पार्ट की सर्जरी करा चुकी हैं। वे अच्छे लुक की चाहत में लिपोसक्शन और ब्रैस्ट इम्प्लांट का सहारा ले चुकी हैं। इतना ही नहीं, वे कई बार लिप और नोज जॉब भी करा चुकी हैं।

बिदाई : सपना बाबुल का', 'राम मिलाई जोड़ी' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकीं सारा खान ने गाल, आंखें, पलकें और नाक की सर्जरी करवाई है। 

एक इंटरव्यू के दौरान गौहर खान ने खुद अपनी लिप सर्जरी की बात मानी थी। दरअसल, उन्होंने एक रियलिटी शो के लिए कमिटमेंट किया था। लेकिन प्लास्टिक सर्जरी के बाद जब उनके होंठों का शेप बिगड़ गया तो उन्होंने शूट कैंसल कर दिया। 

दो साल पहले रश्मि देसाई ने अपने शरीर का एक्स्ट्रा फैट हटवाने के लिए सर्जरी कराई थी। मुंबई के एक हॉस्पिटल में यह सर्जरी हुई थी।

'ये मेरी लाइफ है' सीरियल में पूजा मेहता का रोल कर चुकीं शमा सिकंदर के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी की मदद से अपने आप को पूरी तरह बदल डाला। हालांकि, उन्होंने इस बात को नहीं माना। लेकिन उनकी लेटेस्ट फोटोज इस बात की ओर इशारा करती हैं।

 
:

Plastic Surgerytv actress

loading...