बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान साउथ की रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं।
05 Oct, 2015 01:54 PMमुंबई: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान साउथ की रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि सलमान ने हालिया रिलीज तमिल फिल्म के अधिकार खरीदे हैं। यह एक थ्रिलर है। हाल ही में खबर आई थी कि सलमान जल्द ही एक और दक्षिण की फिल्म की रीमेक बनाने वाले हैं। इसमें उनके साथ निर्देशक एआर मुरुगदास भी होंगे। अब चर्चा है कि तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ओरुवन’ के अधिकार सलमान ने खरीद लिए हैं।
यह फिल्म दो महीने पहले ही रिलीज हुई है। अब ये हिन्दी में बनेंगी। बताया जाता है कि ‘‘यह फिल्म एक पुलिसवाले के ईर्द-गिर्द घूमती है। कई प्लॉट में यह फिल्म बंटी हुई है। इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी अच्छा रहा है। सलमान की प्रोडक्शन टीम को इसका कंसेप्ट पसंद आया है। स्क्रिप्ट पढऩे के बाद टीम ने रिसर्च भी की। इसके बाद अधिकार खरीदने का फैसला किया गया।’’ कहा जा रहा है कि सलमान खान कहानी से बहुत प्रभावित हैं। कास्टिंग का काम पहली स्टेज पर है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही हो सकी है।