main page

ऐश्वर्या बढ़ाएगी अपने पति अभिषेक का उत्साह

Updated 02 October, 2015 11:01:36 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के उद्धघाटन समारोह में अपने गीतों पर थिरकती नजर आ सकती है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के उद्धघाटन समारोह में अपने गीतों पर थिरकती नजर आ सकती है। इस कार्यक्रम में ऐश्वर्य के पति अभिषेक बच्चन एक फ्रेंचाइजी के सह-मालिक है। अभिषेक चेन्नई टीम के भी सह-मालिक हैं। ऐश्वर्या अपने पति को उत्साहित करने के लिए मंच पर प्रदर्शन करने के लिए सहमत हुईं है।       

ऐश्वर्या चेन्नई में तीन अक्टूबर को अपने गीतों पर प्रदर्शन कर ग्लैमर का तड़का लगाने को तैयार हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में ऐश्वर्या अपने हिट गीतों जैसे क्रेजी किया रे, डोला रे डोला और जोर का झटका जैसे गीतों पर प्रदर्शन करते नजर आ सकती हैं।

 
:

aishwarya raiperformindian super leagueInaugurationfunction

loading...