main page

पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने DJ Martin संग स्टेज पर किया जबरदस्त डांस, एक्टर को देख बेकाबू हुए फैंस

Updated 05 March, 2023 06:02:49 PM

हाल ही में अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद के एक शो में स्टेज पर एक दम धांसू परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया। आप भी देखें

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साउथ के पॉपुलर एक्टर अल्लू अर्जुन का फैंस के बीच में खासा क्रेज देखने के मिलता है। हाल ही में एक्टर ने हैदराबाद के एक शो में स्टेज पर एक दम धांसू परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया। यहां पुष्पा स्टार ने डीजे मार्टिन के साथ स्टेज शेयर किया। अब इस शों के फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

पुष्पा स्टारअल्लू अर्जुन ने स्टेज पर किया दमदार डांस 
बता दें कि अल्लू अर्जुन जल्द ही 'पुष्पा 2' लेकर दर्शकों के सामने आने वाले हैं। हैदराबाद के इस इवेंट में अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा' के गानें 'ऊं अंटावा' पर डीजे मार्टंन के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। डांस करने की एक्साइटमेंट में एक्टर सामने रखे टेबल पर कूद जाते हैं और अपने हाथों को हवा में लहराते हुए नाचने लगते हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)


बता दें कि अल्लू अर्जुन को लाइव देखकर वहां मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपने सामने पुष्पा स्टार को देखकर फैंस बेकाबू होते हुए भी नजर आए। आपको बता दें कि इन दिनों अल्लू अर्जुन अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के दूसरे भाग यानी 'पुष्पा : द रूल' की शूटिंग करने में व्यस्त चल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हो गई थी। 

Content Editor: Varsha Yadav

Allu ArjunDJ Martin GarrixAllu Arjun dance on o antavaAllu Arjun latest videoDJ Martin Allu new dance videopushpa 2 latest newsallu arjun latest newshindi news

loading...