आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही अभिनेता शाहरूख खान की अनाम फिल्म 21 दिसंबर, 2018
31 Aug, 2016 05:52 PMमुंबई: आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही अभिनेता शाहरूख खान की अनाम फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज होगी। 50 साल के अभिनेता की फिल्म निर्माण कंपनी रेड चिलीज इंटरटेनमेंट ने फिल्म के नाम का उल्लेख किए बिना उसकी रिलीज की तारीख की ट्विटर पर घोषणा की।
शाहरूख ने रेड चिलीज का पोस्ट रिट्वीट करते हुए कहा कि यह उनकी सबसे खास परियोजनाओं में से एक है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘यह हम सबके लिए सबसे खास है। और शीर्षक बहुत ही प्यारा है। इंतजार करें।’’ राय और शाहरूख पहली बार साथ काम कर रहे हैं।