main page

'हाफ गर्लफ्रेंड' में श्रद्धा के साथ रोमांस करेंगे अर्जुन कपूर!

Updated 05 January, 2016 05:49:49 PM

चेतन भगत के फेमस नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बन रही मोहित सूरी की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए लीड एक्टर्स मिकी तालाश

मुंबई : चेतन भगत के फेमस नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बन रही मोहित सूरी की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए लीड एक्टर्स मिकी तालाश आखिरकार खत्म हो गई है। 

खबर के अनुसार मोहित सूरी की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में मुख्य भूमिका निभाएंगे अभिनेता अर्जुन कपूर और उनके साथ श्रद्धा कपूर होंगी। अर्जुन कपूर पिछले 3 हफ्तों से चुपचाप इस फिल्म के किरदार के लिए भोजपुरी भाषा की ट्रेनिंग ले रहे हैं। अपने टीवी रियलिटी शो की शूटिंग खत्म करके मुंबई आने के बाद अर्जुन कपूर ने मोहित सूरी की इस फिल्म को साइन किया। 

सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन कपूर ने चेतन के नावेल '2 स्टेट्स' पर आधारित फिल्म की थी जिसे काफी सराहा गया और एक बार फिर से अर्जुन उसी लेखक की दूसरी किताब पर बेस्ड फिल्म करने के लिए तैयार हैं। जी हां अर्जुन यह फिल्म कर रहे हैं और जबसे रियलिटी शो की शूटिंग करके वापस लौटे हैं, तभी से इसकी तैयारी में भी जुटे हुए हैं। 

फिलहाल अर्जुन कपूर फिल्म के किरदार 'माधव झा' की तैयारी कर रहे हैं। अर्जुन हर दिन 2 घंटे बास्केटबॉल खेलने और भोजपुरी बोलने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। 

:

Half GirlfriendChetan BhagatMadhav JhaShraddha KapoorBollywood

loading...