main page

जल्द ही शादी करेंगी यह टी.वी एक्ट्रैस

Updated 22 April, 2016 11:58:53 AM

टी.वी एक्ट्रैस इशिता भल्ला के रोल में सबका दिल जीतने वाली दिव्यंका त्रिपाठी बहुत जल्द टी.वी एक्टर विवेक दहिया के साथ शादी करने वाली हैं।

 मुंबई: टी.वी एक्ट्रैस इशिता भल्ला के रोल में सबका दिल जीतने वाली दिव्यंका त्रिपाठी बहुत जल्द टी.वी एक्टर विवेक दहिया के साथ शादी करने वाली हैं। दिव्यंका के करीबी दोस्त और पत्रकार अनिल मिहरानी ने इस बात का खुलासा किया है कि दिव्यंका और विवेक जुलाई में शादी करने जा रहे हैं हालांकि दोनों के परिवार वाले अभी भी तारीख तय कर रहे हैं।

अनिल ने कहा, "दिव्यंका ने मुझे बताया कि उनका परिवार और विवेक का परिवार शादी की तारीख तय करने में लगा है। अपनी शादी को लेकर दिव्यंका बहुत खुश हैं। शरद मल्होत्रा से रिश्ता खत्म करने के बहुत दिन बाद उनकी जिंदगी में खुशियां आई हैं। उनका ब्रेकअप होने के बाद भी उन्होंने मीडिया में कोई तमाशा नहीं किया उनकी जगह कोई और होता तो ऐसा जरुर करता।"

 
:

Divyanka TripathiVivek DahiyaAnil MeraniahiyaYeh Hai Mohabbatein

loading...