main page

Box Office: अर्जुन-करीना की फिल्म 'की एंड का' ने पहले हफ्ते कमाए...

Updated 09 April, 2016 09:26:31 AM

अर्जुन कपूर और करीना की फिल्म 'की एंड का' ने एक हफ्ते में ही अपनी लागत से ज्यादा की कमाई कर ली है। एक हफ्ते में यह फिल्म 37 करोड़ के पार पहुंच गई है।

नई दिल्ली: अर्जुन कपूर और करीना की फिल्म 'की एंड का' ने एक हफ्ते में ही अपनी लागत से ज्यादा की कमाई कर ली है। एक हफ्ते में यह फिल्म 37 करोड़ के पार पहुंच गई है। 

अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर की फिल्म की एंड का ने गुरुवार को 2 करोड़ 68 लाख की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का कुल कारोबार 37 करोड़ 57 लाख रुपए हो गया है। फिल्म की एंड का की सफलता के बाद मुंबई में फिल्म की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अभिनेता अर्जुन कपूर और निर्देशक आर बाल्की इसमें शामिल हुए। 

आर. बाल्की द्वारा निर्देशित फिल्म ‘की एंड का’ में अर्जुन कबीर का किरदार निभा रहे हैं, जो एक घरेलू पति हैं, जबकि कीया का किरदार निभा रही करीना कैरियर बिजनेस महिला के किरदार में हैं। फिल्म में दोनों के रिश्तों और उनके रिश्ते पर समाज के नजरिए को दिखाया गया है। 

:

arjun kapoorbox office collectionKareena kapoorKi And Ka

loading...