main page

'एबीसीडी 3' बनाएंगे रेमो डिसूजा

Updated 04 March, 2016 12:56:44 PM

बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा अब अपनी सुपरहिट फिल्म एबीसीडी का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे है।

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा अब अपनी सुपरहिट फिल्म एबीसीडी का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे है। रेमो डिसूजा ने वर्ष 2013 में एबीसीडी बनाई थी। फिल्म की सफलता के बाद रेमो ने वर्ष 2015 में एबीसीडी 2 बनायी। एबीसीडी 2 में वरूण धवन और श्रद्धा कपूर ने मुय भूमिका निभायी थी। 

रेमो अब एबीसीडी-3 की योजना बना रहे हैं। चर्चा है कि इसमें लीड जोड़ी के तौर पर नए कलाकारों को लिया जाएगा। रेमो अभी दो कहानियों पर काम कर रहे हैं। रेमो तीसरी फिल्मों को बिलकुल नए ही स्तर पर लेकर जाना चाहते हैं। 

वरुण और श्रद्धा ने एबीसीडी-3 में भी होने की इच्छा जताई है और रेमो उनके काम से बेहद संतुष्ट हैं लेकिन वह नई जोड़ी ही लेंगे। रेमो नए चेहरों के बीच की कैमिस्ट्री को दिखाना चाहते हैं। चर्चा है कि रेमो यह फिल्म रणवीर सिंह, सुशांत सिंह राजपूत और शाहिद कपूर में से किसी एक को लेकर बना सकते हैं। 

:

ABCD 3Remo DSouzafilmmakervarunAny Body Can Dance

loading...