सुपरस्टार सलमान खान बीते शुक्रवार सूरत में Da Bang लाइव कॉन्सर्ट अटेंड करने गए थे।
21 Feb, 2016 11:13 AMमुंबई : सुपरस्टार सलमान खान बीते शुक्रवार सूरत में Da Bang लाइव कॉन्सर्ट अटेंड करने गए थे। शो में सलमान की परफॉरमेंस की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिन्हें देख ऐसा लगता है उन्होंने ऑडियंस को जमकर एंटरटेन किया।
स्टेज पर थिरकते सलमान काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। बता दें कि पिछले कई सालों से सलमान ने स्टेज शो से किनारा किया हुआ था। शो में सलमान के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, चित्रांगदा सिंह, एली अवराम ने भी परफॉर्म किया। इस शो को मनीष पॉल होस्ट करेंगे।