main page

करण की फिल्म में कैमियो करेंगे शाहरूख

Updated 26 August, 2016 11:57:37 AM

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान , करण जौहर की फिल्म में कैमियो भूमिका करते नजर आ सकते हैं।

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान , करण जौहर की फिल्म में कैमियो भूमिका करते नजर आ सकते हैं।  करण जौहर इन दिनों फिल्म ‘Ae Dil Hai Mushkil‘ बना रहे हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय ,रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका होगी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म ‘दूसरा आदमी’ से प्रेरित है। दूसरा आदमी में ऋषि कपूर ,राखी और शशि कपूर ने काम किया था। 

चर्चा है कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्या राय के पति की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका के लिए करण जौहर ने सैफ अली खान को लेने का मन बनाया था लेकिन अब सैफ की जगह शाहरुख खान नजर आ सकते हैं। सैफ को चोट लग गई है और वे यह रोल नहीं कर पाएंगे। ऐसे समय करण को शाहरुख की याद आई है। इसमें शशि कपूर ने जो भूमिका निभाई थी उसी भूमिका में शाहरुख नजर आएंगे। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। 

 
:

SRK Karan will cameo in Karan film

loading...