main page

pics: बेबी बंप फ्लॉन्ट करने में पीछे नहीं श्वेता तिवारी, इनकी तरह इस साल मां बनेंगी की ये एक्ट्रैसेस

Updated 04 October, 2016 05:17:10 PM

बॉलीवुड अौर टी.वी एक्ट्रैस श्वेता तिवारी 36 साल की हो गई हैं।

मुंबई: बॉलीवुड अौर टी.वी एक्ट्रैस श्वेता तिवारी 36 साल की हो गई हैं। 4 अक्टूबर 1980 को उनका जन्म प्रतापगढ़ में हुआ था। श्वेता प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही है। पहले पति राजा चौधरी से तलाक लेने के बाद श्वेता ने 13 जुलाई, 2013 को ब्वॉयफ्रैंड अभिनव कोहली से शादी की थी। वैसे, श्वेता और राजा चौधरी की एक बेटी है, जिसका नाम पलक है और जो अब श्वेता के साथ ही रहती है। टी.वी अौर बॉलावुड में  एेसे अौर भी एक्ट्रैस जो इस साल मां बनेंगी। डालिए एक नजर 

बता दे कि श्वेता तिवारी प्रेग्नेंट हैं और नवंबर में दूसरी बार मां बनेंगी। श्वेता ने हाल ही में गोवा में बेबी मून एन्जॉय किया है, जिसकी फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थीं। इन पिक्चर्स में वे पति अभिनव के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। डालिए एक नजर 

इसी साल जुलाई में सैफ अली खान ने करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबर कन्फर्म की थी। बता दें, करीना इन दिनों अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरा करने के साथ-साथ प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। उनके बेबी का जन्म दिसंबर में होगा। 

पाक एक्टर फवाद खान दूसरी बार पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी सदफ प्रेग्नेंट हैं और अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। बता दें कि सदफ और फवाद 1998 में मिले थे, जब वह 17 साल के थे। दोनों ने सात साल के अफेयर के बाद 11 नवंबर 2005 को लाहौर में शादी की थी।

एक्टर करणवीर सिंह वोहर और टीजे की शादी साल 2006 में हुई थी। लेकिन बच्चे के लिए दोनों ने 10 साल तक इंतजार किया। जून 2016 में दोनों ने अनाउंस किया था कि वे पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। 

टी.वी. और फिल्म एक्टर रणविजय सिंह जल्द ही पापा बनने वाले हैं। उनकी वाइफ प्रियंका प्रेगनेंट हैं। 2014 में रणविजय और प्रियंका वोहरा की शादी हुई थी। प्रियंका मूल रूप से लंदन की रहने वाली हैं और वह अपना बिजनेस करती हैं। 

टी.वी. शो 'सुमित संभाल लेगा' की लीड एक्ट्रैस मानसी पारेख इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। पिछले महीने उनका बेबी शॉवर ऑर्गनाइज किया गया था। बता दें, 2004 में आए टीवी शो 'कितनी मस्त है जिंदगी' से मानसी ने डेब्यू किया था। 

पॉपुलर टी.वी. सीरियल्स 'कसौटी जिंदगी की' और 'नच बलिए-2' में काम कर चुके एक्टर यश टोंक और उनकी वाइफ गौरी दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। गौरी अगले साल जनवरी के आखिर तक बेबी को जन्म देंगी। बता दें कि यश और गौरी पहले से ही एक 13 साल की बेटी परी के पेरेंट्स हैं।

:

celebs pregnantShweta TiwariSaif Ali KhanKareena Kapoortv

loading...