main page

साल 2019 में रणबीर-आलिया से लेकर इन कपल्स के घर बज सकती हैं शहनाइयां

Updated 12 January, 2019 10:10:29 AM

साल 2018 बॉलीवुड में पूरी तरह से शादियों का साल रहा, इंडस्ट्री की फैशन क्वीन सोनम कपूर ने भी साल 2018 में शादी की। एक तरफ जहां दीपवीर और निकयंका की शादी पूरी दुनिया ने देखी तो वहीं दूसरी ओर नेहा धूपिया ने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी संग गुपचुप शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया। वहीं, हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर

मुंबई: साल 2018 बॉलीवुड में पूरी तरह से शादियों का साल रहा, इंडस्ट्री की फैशन क्वीन सोनम कपूर ने भी साल 2018 में शादी की। एक तरफ जहां दीपवीर और निकयंका की शादी पूरी दुनिया ने देखी तो वहीं दूसरी ओर नेहा धूपिया ने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी संग गुपचुप शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया। वहीं, हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन अब साल 2019 भी इस मामले में पीछे नहीं रहने वाला है। जी हां, इस साल भी कई बॉलीवुड कपल्स हैं जो जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस पैकेज में हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही कपल्स के बारे में बताएंगे जो लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और शादी कर सकते हैं। तो चलिए देखते हैं कौन है वो कपल्स...

Bollywood Tadka

1. रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

रणबीर और आलिया इन दिनों अपने अफेयर की खबरों के लेकर सुर्खियों में हैं। इस कपल की लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने की खबरें सामने आ रही हैं। खबरें हैं कि ये दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। अक्सर आलिया रणबीर की फैमिली के साथ वक्त बिताते हुए नजर आती हैं। इतना ही नहीं रणबीर ने उनको फैमिली व्हाट्सअप ग्रुप में शामिल कर लिया है। वहीं बीते दिनों खबरें थीं कि नीतू सिंह रणबीर और आलिया को सगाई करने के लिए मना रही हैं। फिलहाल, रणबीर और आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। 

Bollywood Tadka

2. अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा

अरबाज खान से तलाक के बाद ही मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। मलाइका अर्जुन के चाचा संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप संधू के साथ पार्टी एंजॉय करती नजर आती हैं। पहले कैमरे के सामने ये दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आने से बचते थे, लेकिन नए साल में इन्होंने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाया है। दरअसल, बीते दिनों अर्जुन घर के बाहर मलाइका का हाथ थामे स्पॉट हुए थे। इनकी बॉन्डिंग को देखकर कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

Bollywood Tadka

3. वरुन धवन-नताशा दलाल

वरुन और नताशा बचपन से ही दोस्त हैं और लगता है कि ये दोस्ती अब नए रिश्ते का रुप ले सकती है। वरुण ने खुद 'कॉफी विद करन' में स्वीकार किया था कि वह नताशा को काफी समय से डेट कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस दिखते हैं। कोई इवेंट हो यां डिनर डेट अक्सर नताशा वरुण और उनकी फैमिली के साथ नजर आती हैं। खबरें हैं कि दोनों इसी साल नवंबर महीने में एक-दूसरे से शादी कर सकते हैं। 

Bollywood Tadka

4. टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी

टाइगर और दिशा के ब्रेकअप और पैचअप की खबरें लगातार सुर्खियां बनती रही हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हर इवेंट और अवॉर्ड फंक्शन्स में इस कपल को साथ देखा जाता है। हालांकि टाइगर और दिशा ने कभी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। 

Bollywood Tadka

5. राजकुमार राव-पत्रलेखा

राजकुमार ने नया साल अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ मनाया। खबरें हैं कि राजकुमार जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों की पहली फिल्म 'सिटी लाइट्स' थी, राजकुमार और पत्रलेखा एक-दूसरे को उसी वक्त से डेट कर रहे हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। 

Bollywood Tadka

6.फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर 

फरहान और शिबानी की पहली मुलाकात एक टीवी रियलिटी शो में हुई थी। फरहान तलाकशुदा हैं। उन्होंने अधुना भंबानी से शादी की थी। 16 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। इस शादी से फरहान की दो बेटियां हैं। खबरों के मुताबिक फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। वहीं फरहान के बच्चे शिबानी के साथ काफी घुल मिल गए हैं। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर माना जा रहा है कि ये कपल अप्रैल महीने तक शादी के बंधन में बंधने वाला है। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Bollywood Tadka

7. अरबाज खान-जॉर्जिया एंड्रियानी

मई 2017 में अरबाज का मलाइका अरोड़ा से तलाक हुआ था। दोनों का 15 साल का बेटा अरहान खान है। मलाइका से तलाक के बाद जॉर्जिया अरबाज की लाइफ में आईं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। कहा जा रहा है कि अरबाज जल्द ही गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के जीवनसाथी बन जाएंगे। 

Bollywood Tadka

8. सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल 

सुष्मिता इन दिनों रयूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। सुष्मिता और रोहमन ने कभी भी अपने रिश्ते हो नहीं छुपाया है। उन्होंने तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर हमेशा अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने जाहिर किया है। दोनों को अक्सर हर इवेंट में हाथ में हाथ डाले देखा जाता है।इनके रिश्ते को देखते हुए कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। 

Bollywood Tadka

9. अर्जुन रामपाल-गैबरीला

अर्जुन इन दिनों गैबरीला के साथ अपने रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अर्जुन 20 साल बाद अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग हो चुके हैं। गैबरीला की बात करें तो वह साउथ अफ्रीकन मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं।  

Bollywood Tadka

10. अंकिता लोखंडे-विक्की जैन 

'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अंकिता जल्द ही अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी रचाने वाली है। अंकिता विक्की को काफी समय से डेट कर रही है। इन्हें कई बार एक-साथ स्पॉट किया गया है। वहीं अंकिता के एक करीबी सूत्र ने बताया कि वह जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचा सकती है। 

: Neha

malaika arora hindi newsarjun kapoor hindi newsalia bhatt hindi newsranbir kapoor hindi newsbollywood couples hindi newspackageBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...