main page

9 महीने प्रेग्नेंट बिपाशा बसु ने पति संग मटकाई कमरिया, भड़के यूजर्स बोले-पागल हो क्या,अपना नहीं तो होने वाले बच्चे का ख्याल करो

Updated 08 November, 2022 11:42:56 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रहा हैं। बिपाशा इस समय 9 महीने प्रेग्नेंट हैं और कभी भी गुड न्यूज दे सकती हैं। अपनी लाइफ के इस खूबसूरत पल को वो खूब एंजॉय कर रही हैं।वह कभी बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट करवा रही हैं तो कभी पति करण सिंह ग्रोवर के साथ चिल करती नजर आ रही हैं। उनकी बेबी बंप वाली फोटोज पर भी यूजर्स ने भद्दी टिप्पणी की थी।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रहा हैं। बिपाशा इस समय 9 महीने प्रेग्नेंट हैं और कभी भी गुड न्यूज दे सकती हैं। अपनी लाइफ के इस खूबसूरत पल को वो खूब एंजॉय कर रही हैं।वह कभी बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट करवा रही हैं तो कभी पति करण सिंह ग्रोवर के साथ चिल करती नजर आ रही हैं। उनकी बेबी बंप वाली फोटोज पर भी यूजर्स ने भद्दी टिप्पणी की थी।

Bollywood Tadka

हाल ही में बिपाशा ने पति संग एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह  डांस करती नजर आ रही हैं। अब लोगों को उनका डांस करना भी रास नहीं आ रहा है। वे कह रहे हैं कि ऐसी हालत में कैसे डांस कर सकती है अपना नहीं तो होने वाले बच्चे का ख्याल करें।

Bollywood Tadka

सामने आए वीडियो में बिपाशा बसु  बेबी बंप पर हाथ रखकर मटक-मटक कर डांस कर रही थीं। उन्होंने ये भी बताया कि बेबी जल्द ही होने वाला है और ऐसी हालत में वो बड़ी मुश्किल से मूव कर पा रही हैं और अपने कदम थिरका पा रही हैं।

Bollywood Tadka

वीडियो के आखिरी में उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आते हैं।

Bollywood Tadka

बिपाशा बसु का ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। यूजर्स उन्हें ऐसी हालत में डांस करने से मना कर रहे हैं। एक यूजर ने तो भड़कते हुए लिखा- 'पागल हो गई है क्या, इस हालत में डांस कर रही है अपना नहीं तो होने वाले बच्चे का तो ख्याल कर।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

इससे पहले बिपाशा ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया था जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीर में बिपाशा गोल्डन गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिख रहा है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हर समय खुद से प्यार करो। उस शरीर से प्यार करो जिसमें तुम रहते हो।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

Content Writer: Smita Sharma

9 Month pregnantBipasha BasuDanceHusbandKaran Singh GroverTrolledBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...