बिग बॉस 9'' की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। किश्वर 9 महीने प्रेग्नेंट हैं और अब कभी भी मां बन सकती है। हालांकि वह नवर्स होने की जगह इस फेस को यूनिक अंदाज से एंडाॅय कर रही हैं। उनके इस इंजॉयमेंट की झलक सोशल मीडिया पर आसानी से देखी जा सकती है। हाल ही में किश्वर मर्चेंट ने अपनी प्रेग्नेंसी के नौवें महीने बोल्ड फोटोशूट करवाया जिसमें वह बड़े ही काॅन्फिडेंस से बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। लुक की बात करें तो किश्वर ग्रीन कलर की ऑफ शो
21 Aug, 2021 02:13 PMमुंबई: 'बिग बॉस 9' की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। किश्वर 9 महीने प्रेग्नेंट हैं और अब कभी भी मां बन सकती है। हालांकि वह नवर्स होने की जगह इस फेस को यूनिक अंदाज से एंडाॅय कर रही हैं। उनके इस इंजॉयमेंट की झलक सोशल मीडिया पर आसानी से देखी जा सकती है।
हाल ही में किश्वर मर्चेंट ने अपनी प्रेग्नेंसी के नौवें महीने बोल्ड फोटोशूट करवाया जिसमें वह बड़े ही काॅन्फिडेंस से बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। लुक की बात करें तो किश्वर ग्रीन कलर की ऑफ शोल्डर आउटफिट में दिख रही हैं।
वहीं एक तस्वीर में वह वन शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में किश्वर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है।
इस फोटोशूट से पहले किश्वर ने कई और फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर चुकी हैं जिसमें वह कभी मोनोकनी तो कभी बॉडीशेप ड्रेस में नजर आ चुकी हैं।
शादी के पांच साल बाद 40 की उम्र में मां बनेगीं किश्वर
किश्वर मर्चेंट शादी के पांच साल बाद 40 साल एज में मां बनने जा रही हैं इसलिए उनके लिए यह पल सबसे खास और अहम है। किश्वर मर्चेंट अपने पति सुयश राय के साथ हर एक पल मस्ती के साथ गुजार देना चाहती हैं।
किश्वर ने सुयश लंबे समय तक डेट करने के बाद 2016 में शादी की थी। दोनों की उम्र में 8 साल का अंतर है। किश्वर पति से बड़ी है।