main page

तारा से ब्रेकअप के बाद आदर जैन को मिला नया प्यार, गर्लफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, कहा-'मेरी जिंदगी की रोशनी'

Updated 14 November, 2023 01:05:31 PM

एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने पिछले दिनों बॉयफ्रेंड आदर जैन संग अपने ब्रेकअप का ऐलान किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो किसी के रिलेशनशिप में नही हैं। वहीं, तारा से अलग होने के बाद लगता है आदर जैन को नया प्यार मिल गया है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर फैंस को अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने पिछले दिनों बॉयफ्रेंड आदर जैन संग अपने ब्रेकअप का ऐलान किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो किसी के रिलेशनशिप में नही हैं। वहीं, तारा से अलग होने के बाद लगता है आदर जैन को नया प्यार मिल गया है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर फैंस को अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा जैन से इंट्रोड्यूस करवाया है।

Bollywood Tadka


आदर जैन ने दीवाली के मौके पर गर्लफ्रेंड संग एक फोटो शेयर की, जिसमें वह  अलेखा का हाथ थामे एक काउच पर आराम फरमाते दिख रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'मेरी जिंदगी की रोशनी।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aadar Jain (@aadarjain)


एक्टर की इस फोटो पर रिद्धिमा कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'तुम्हारी रोशनी से मिलने का इंताजर नहीं कर सकती।' वहीं फैंस भी कपल के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


बता दें इससे पहले आदर जैन की मुलाकात तारा सुतारिया से करण जौहर की पार्टी में हुई थी। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे, लेकिन 2 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद उनका 2020 में ब्रेकअप हो गया था।  

Content Writer: suman prajapati

Aadar Jainnew lovebreakupTara SutariaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...