बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्सनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वैसे, तो इरा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। हाल ही में उनको बीती रात इरा को जुहू, मुंबई में क्लिक किया गया।
23 Jun, 2019 11:16 AMमुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्सनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वैसे, तो इरा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। हाल ही में उनको बीती रात इरा को जुहू, मुंबई में क्लिक किया गया। जानकारी के मुताबिक वो अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में पहुंची थीं।
इस दौरान इरा रेड कलर की क्रॉप टॉप के साथ शॉर्ट्स में बेहद हॉट और बोल्ड अवतार में नजर आईं। उन्होंने अपने हाथ में लेदर जैकेट पकड़ी हुई थी। शायद, वह इसे बाद में पहनने वाली थीं।
नो-मेकअप लुक में भी वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, वो मीडिया को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ गईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
22 साल की इरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने सबको तब हैरान कर दिया जब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। जिसमें वो उन्हें गले लगाए नज़र आ रही थीं। इसके साथ ही इरा ने तस्वीर में मिशाल को टैग भी किया था। खबरें हैं कि वो म्यूज़िशियन मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं।
बता दें कि इरा आमिर खान और और रीना दत्ता की बेटी हैं। इरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर दोस्तों और परिवार वालों के साथ अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
उनके लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। पापा आमिर की तरह, इरा भी बॉलीवुड में अपना करियर बना सकती हैं। हालांकि, इरा ने अभी तक बॉलीवुड में अपनी शुरुआत नहीं की है।