main page

मम्मी-पापा, दादी और दोस्तों संग आराध्या का बर्थडे सेलिब्रेशन, मां जया के सामने Kiss कर अभिषेक ने पत्नी पर लुटाया प्यार

Updated 21 November, 2022 08:46:00 AM

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का जिगर का टुकड़ा यानि उनकी बेटी आराध्या बच्चन 18 नवंबर को 11 साल की हो गईं। बेटी के इस खास दिन  पर ऐश और अभिषेक ने खास पोस्ट शेयर किया था। वहीं अब ऐश्वर्या और अभिषेक ने शनिवार 19 नवंबर को बर्थडे पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में आराध्या के करीबी दोस्तों और उनकी प्यारी दादी जया बच्चन शामिल हुईं। वहीं अमिताभ बच्चन, जो आराध्या के दादा भी हैं पार्टी में नहीं पहुंचे।

मुंबई: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का जिगर का टुकड़ा यानि उनकी बेटी आराध्या बच्चन 18 नवंबर को 11 साल की हो गईं। बेटी के इस खास दिन  पर ऐश और अभिषेक ने खास पोस्ट शेयर किया था। वहीं अब ऐश्वर्या और अभिषेक ने शनिवार 19 नवंबर को बर्थडे पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में आराध्या के करीबी दोस्तों और उनकी प्यारी दादी जया बच्चन शामिल हुईं। वहीं अमिताभ बच्चन, जो आराध्या के दादा भी हैं पार्टी में नहीं पहुंचे।

Bollywood Tadka

हाल ही में पार्टी से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं हैं। सामने आईं तस्वीरों में आप देख सकते हैं आराध्या मम्मी पापा के साथ केक कटिंग कर रही हैं। लुक की बात करें तो इस दौरान आराध्या व्हाइट कलर के गाउन में प्रिंसेस लुक में दिखीं।

Bollywood Tadka

वहीं ऐश व्हाइट लूज शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आईं। अभिषेक भी इस दौरान व्हाइट लुक में दिखे। जया बच्चन इस दौरान ब्लू सूट में नजर आईं ।

Bollywood Tadka

सेलिब्रेशन में जया बच्चन अपनी मिलियन डॉलर स्माइल बिखेरती नजर आईं। पार्टी के दौरान अभिषेक बेटी और पत्नी पर खूब प्यार लुटाते दिखे। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि केक कटिंग के बाद अभिषेक बेटी के माथे पर किस करते हैं।

Bollywood Tadka

इसके अलावा उन्होंने ऐश के माथे को भी चूमते हुए देखा जा सकता है। बच्चन फैमिली ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

ऐश्वर्या ने अपनी बेटी के बर्थडे पर खास पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने आराध्या संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह बेटी के होठों पर किस करती दिख रही थीं। उन्होंने लिखा-'माई लव...माई लाइफ...आई लव यू, माई आराध्या।'

 अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन जिनकी केमिस्ट्री गुरु फिल्म में पसंद की गई थी ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी की। उन्होंने 16 नवंबर, 2011 को अपने पहले बच्चे आराध्या बच्चन का स्वागत किया।


 

Content Writer: Smita Sharma

Aaradhya Bachchanbirthday bashAbhishek Bachchan kisses Aishwarya Rai BachchanJaya BachchanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...