main page

चाॅकलेट केक...परिवार का साथ..डिलीवरी से पहले प्रेग्नेंट रूबीना का जश्न, एक्ट्रेस के बेबी बंप को किस करते ट्विंस बेबी के लिए एक्साइटिड दिखे  पापा

Updated 14 December, 2023 01:32:06 PM

एक्ट्रेस रूबिना दिलाइक बी-टाउन इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। रुबीना ने शक्ति-अस्तित्व के एहसास की, छोटी बहू, बिग बॉस, जीनी और जूजू और कई अन्य टीवी शो के जरिए लोगों का दिल जीता। इस समय रूबीना अपने जीवन की एक नई यात्रा पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। रूबीना जल्द ही  पति अभिनव शुक्ला के साथ जुड़वां बच्चों का स्वागत करेंगी।

मुंबई: एक्ट्रेस रूबिना दिलाइक बी-टाउन इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। रुबीना ने शक्ति-अस्तित्व के एहसास की, छोटी बहू, बिग बॉस, जीनी और जूजू और कई अन्य टीवी शो के जरिए लोगों का दिल जीता। इस समय रूबीना अपने जीवन की एक नई यात्रा पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। रूबीना जल्द ही  पति अभिनव शुक्ला के साथ जुड़वां बच्चों का स्वागत करेंगी।

Bollywood Tadka

ऐसे में कपल की खुशी सातवें आसमान पर है। वहीं डिलीवरी से पहले रुबीना ने अपने घर पर पति और फैमिली संग छोटा सा सेलिब्रेशन भी किया जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। अनमोल वीडियो में, जल्द ही डैडी बनने वाले अभिनव को प्यार से रूबीना के बेबी बंप को सहलाते देखा जा सकता है।

Bollywood Tadka

अभिनव को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वह ट्विंस बेबी के लिए काफी एक्साइटिड हैं।  इसके बाद अभिनव अपनी प्रेग्नेंट वाइफ रूबीना के लिए एक यमी चॉकलेट केक लाते हुए नजर आते हैं.  केक को लाल गुलाबों से सजाया गया था और उस पर सफेद क्रीम से एक टेक्स्ट लिखा हुआ था जिसमें लिखा हुआ लग रहा था "ऑल द बेस्ट" ।

Bollywood Tadka

इसके बाद में अभिनव और रूबीना को केक काटते देखा जा सकता है। वीडियो में रुबीना के मम्मी पापा और बहन और जीजा भी नजर आते हैं।इस वीडियो शेयर करते हुए रूबीना ने कैप्शन में लिखा-'एक परिवार ही वह चीज़ है जिसकी हम सभी को ज़रूरत है...मेरे इनक्रेडिबल हसबैंड, प्यारे माता-पिता और मेरे रेग्यूलर चीयरलीडर्स ज्योतिका दिलैक और रजत शर्मा की हमेशा ग्रेटफुल हूं...।'

Bollywood Tadka

रूबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला ने साल 2018 में शादी की थी।ये कपल शादी के पांच साल बाद पेरेंट्स बन रहे हैं। हसीना अपनी प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में हैं। एक्ट्रेस जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Abhinav ShuklaRubina DilaikBaby BumpFamilyAhead Of DeliveryBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...