एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक के पति अभिनव शुक्ला ''बिग बॉस 14'' के बाद अब ''खतरों के खिलाड़ी 11'' में दिखाई दे रहे हैं। बिग बॉस में भी अभिनव लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। हाल ही में अभिनव ने आधी रात के बाद अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया है, जिसे जानकर फैंस हैरान रह गए हैं। अभिनव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी बीमारी के बारे में बताया है।
09 Aug, 2021 03:07 PMमुंबई. एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक के पति अभिनव शुक्ला 'बिग बॉस 14' के बाद अब 'खतरों के खिलाड़ी 11' में दिखाई दे रहे हैं। बिग बॉस में भी अभिनव लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। हाल ही में अभिनव ने आधी रात के बाद अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया है, जिसे जानकर फैंस हैरान रह गए हैं। अभिनव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी बीमारी के बारे में बताया है।
अभिनव ने लिखा- 'मैं बॉर्डरलाइन डिस्लेक्सिक हूं। अब यह सब लोगों को पता है, इसलिए मैं इस बारे में और बताना चाहूंगा... इसमें किसी की गलती नहीं है, मेरी भी नहीं, अब जो है सो है। मुझे इस बात को स्वीकार करने में 20 साल लग गए।' अब मुझे नंबर्स और आंकड़े शर्मिंदा नहीं करते हैं। मेरे अंदर वस्तुओं या स्थान के बीच स्थानिक संबंध को समझने और उन्हें याद रखने की असाधारण क्षमता है। मैं एक अलग तरीके से सक्षम हूं।' पोस्ट शेयर कर अभिनव ने लिखा- 'हां, संख्या, अक्षर, शब्द, ये सब मुझे भ्रम में डालते हैं। मुझे तारीख, नाम, उन तारीखों का किसी नाम से संबंध, ऐसी चीजें याद रखने में दिक्कत होती है। लेकिन मैं किसी स्थान और उससे जुड़ी चीजों को याद रखने में असाधारण हूं। मैं कुछ चीजों में अच्छा हूं, तो कुछ चीजों में बुरा। मैं लगातार इसे सुधारने की कोशिश कर रहा हूं।' अभिनव के इस पोस्ट के बाद स्टार्स और फैंस ने उनको सपोर्ट किया है और हिम्मत दी है।
काम की बात करें तो अभिनव 'खतरों के खिलाड़ी 11' में तो नजर आ ही रहे हैं। इसके अलावा अभिनव रुबीना के साथ म्यूजिक वीडियो 'तुमसे प्यार है' में भी दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।