main page

क्राइम और कॉमेडी का मिक्सचर है 'लूडो' का ट्रेलर, अभिषेक बच्चन और राजकुमार राव ने खींचा फैंस का ध्यान

Updated 20 October, 2020 11:38:27 AM

फैंस कापी लंबे समय से मल्टीस्टारर फिल्म लूडो का इंतजार कर रहे हैं। फैंस के इंतजार को थोड़ा कम करने के लिए फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 12 नवंबर को दीवाली के मौके पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अभ‍िषेक बच्‍चन, राजकुमार राव, सान्‍या मल्‍होत्रा, आदित्‍य रॉय कपूर, पंकज त्र‍िपाठी, फातिमा सना शेख, रोहित सर्राफ और आशा नेगी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

बॉलीवुड तड़का टीम. फैंस कापी लंबे समय से मल्टीस्टारर फिल्म लूडो का इंतजार कर रहे हैं। फैंस के इंतजार को थोड़ा कम करने के लिए फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 12 नवंबर को दीवाली के मौके पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अभ‍िषेक बच्‍चन, राजकुमार राव, सान्‍या मल्‍होत्रा, आदित्‍य रॉय कपूर, पंकज त्र‍िपाठी, फातिमा सना शेख, रोहित सर्राफ और आशा नेगी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

 


फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। जैसे लूडो के चार खाने होते हैं, वैसे ही ट्रेलर में चार कहानियां दिखाई गई हैं। फिल्म में जितने कैरेक्‍टर हैं, उतनी ही कहानियां हैं। पहली कहानी में अभिषेक बच्चन बच्ची के किडनेपर के रोल में हैं। दूसरी कहानी में आदित्य रॉय कपूर और सान्या मल्होत्रा की लव स्टोरी को दिखाया गया है। तीसरी कहानी में राजकुमार राव की एक वेटर लाइफ हैं। वहीं चौथी कहानी रोहित श्रॉफ की है। चारों कैरेक्टर किस्‍मत के मारे लग रहे हैं और चारों की जिंदगी कहीं न कहीं एक दूसरे की कहानी से जुड़ी हुई है।

Bollywood Tadka


फिल्म की बात करें तो लूडो का डायरेक्शन अनुराग बासु ने किया है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आमिर खान ने भी इस फिल्म के ट्रेलर की सराहना की है। दीवाली के मौके पर इस फिल्म का मुकाबला अक्षय की लक्ष्मी बॉम्ब और छलांग से होगा।  

: suman prajapati

Abhishek BachchanRajkumar RaofilmludotrailerreleaseBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...