main page

दुखदः मशहूर एक्टर शिवशेखर को पूजा करते समय पड़ा दिल का दौरा, मौके पर तोड़ा दम

Updated 28 June, 2023 01:56:29 PM

मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म इंडस्ट्री को दुखद समाचार मिल रहे हैं। इसी बीच अब एक और महान हस्ती का निधन हो गया है। कन्नड़ एक्टर और निर्देशक सीवी शिवशेखर अब इस दुनिया में नही रहे। 90 वर्षीय शिवशेखर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म इंडस्ट्री को दुखद समाचार मिल रहे हैं। इसी बीच अब एक और महान हस्ती का निधन हो गया है। कन्नड़ एक्टर और निर्देशक सीवी शिवशेखर अब इस दुनिया में नही रहे। 90 वर्षीय शिवशेखर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

शिवशेखर को उस समय दिल का दौरा पड़ा, जब वह पूजा कक्ष में प्रार्थना कर रहे थे। हालांकि, उसी वक्त एक्टर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

 

बता दें, शिवशंकर एक मल्टीटेलेंटेड कलाकार थे। एक शानदार एक्टर होने के अलावा वह एक मशहूर निर्देशक और प्रसिद्ध गीतकार भी थे। उन्होंने 1962 में फिल्म 'रत्न मंजरी' से अपने ए्क्टिंग करियर की शुरुआत की। वह 1967 की फिल्म 'पदवैधारा' से निर्देशक बने। उनकी 'होयसला', 'महदिया माने', 'नम्मा ऊरु' जैसी फिल्में काफी चर्चित रहीं।


 

Content Writer: suman prajapati

actorCV Shiv Shekhardiedheart attackworshippingBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...