main page

पारस की दुल्हनिया बनेंगी जसलीन मथारू! 37 साल बड़े भजन सम्राट अनूप संग रिश्ते का किया था दावा

Updated 19 February, 2020 11:33:48 AM

यालिटी शो ''बिग बॉस 13'' का शनिवार को ग्रैंड फिनाले था। सीजन के खत्म होने से पहले ही दो कंटेस्टेंट पारस और शहनाज को कलर्स की ओर से बड़ा ऑफर दिया गया था। कलर्स के रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे में शहनाज और पारस दूल्हा-दुल्हन ढ़ूढते दिखे। मंगलवार को इस शो का दूसरा एपिसोड प्रसारित हुआ। इस शो में पारस की दुल्हन बनने के लिए कई हसीनाओं की एंट्री हुई।

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बॉस 13' का शनिवार को ग्रैंड फिनाले था। सीजन के खत्म होने से पहले ही दो कंटेस्टेंट पारस और शहनाज को कलर्स की ओर से बड़ा ऑफर दिया गया था। कलर्स के रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे में शहनाज और पारस दूल्हा-दुल्हन ढ़ूढते दिखे। मंगलवार को इस शो का दूसरा एपिसोड प्रसारित हुआ। इस शो में पारस की दुल्हन बनने के लिए कई हसीनाओं की एंट्री हुई।

Bollywood Tadka

कल के एपिसोड की बात करें तो इसमें 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट भी नजर आईं। खास बात है कि ये एक्स कंटेस्टेंट 'बिग बॉस' में पहले भी प्यार का ढोंग रचा चुकी हैं। जिस कंटेस्टेंट के साथ उन्होंने ये प्यार का नाटक रचाया था वो इनसे उम्र में 37 साल बड़े थे। जी हां, ये हसीना जसलीन मथारू है।

Bollywood Tadka

जसलीन 'बिग बॉस 12' में आई थीं। इसी शो के दौरान उन्होंने भजन गायक अनूप जलोटा संग अफेयर की बात कही थी। हालांकि शो खत्म होने के बाद उन्होंने इसे झूठा बताया था। वहीं अब जसलीन पारस के स्वंयवर में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची हैं।

Bollywood Tadka

शो मेंं जसलीन पारस के साथ डांस करती हुई भी नजर आईं। जसलीन की शो में एंट्री होते ही एक कंटेस्टेंट के साथ थोड़ी बहस भी हो जाती है। पारस के स्वयंवर में पहुंचीं एक कंटेस्टेंट संजना जसलीन के कपड़ों पर कमेंट कर देती हैं जो जसलीन को रास नहीं आता। 

Bollywood Tadka
'बिग बॉस 12' में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की लव स्टोरी खूब सुर्खियों में रही थी। शो के दौरान इन दोनों ने कहा कि यह दूसरे से प्यार करते हैं तो वहीं शो के बाद खुलासा हुआ था कि दोनों झूठ बोलकर शो में गए थे। शो के बाद अनूप जलोटा ने कहा था हम दोनों में गुरू और शिष्य का रिश्ता है जबकि जसलीन शो में कहती रहीं कि हम दोनों लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं।

Bollywood Tadka
वहीं आज के एपिसोड की बात करें तो आज भी जसलीन की एक कंटेस्टेंट के साथ बहस होती दिखेगी। ये कंटेस्टेंट जसलीन की फ्रेंड हैं। बहस इतनी बढ़ जाती है कि कंटेस्टेंट एक बार फिर जसलीन और अनूप के रिश्ते पर सवाल उठाती दिखेंगी।   

 

: Smita Sharma

anup jalotaaffairjasleen matharumarryparas chhabraMujhse Shaadi Karogebigg boss 13BollywoodBollywood News and GossipcelebrityLatest Television  NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...