main page

coronavirus का डर: पति आनंद संग भारत लौटीं सोनम कपूर, खुद को घर में किया आइसोलेट

Updated 18 March, 2020 03:15:44 PM

कोरोना वायरस के चलते कई लोग  ट्रेवलिंग अवॉयड कर रहे हैं और सेफ जगह पर ही रहना पसंद कर रहे हैं। वहीं जो लोग देश से बाहर हैं उनके लिए घर से दूर रहना काफी मुश्किल है। घर से दूर रहना कितना मुश्किल है इस बात को इन दिनों सबसे ज्यादा एक्ट्रेस सोनम कपूर अच्छे से महसूस कर रही हैं।

मुंबई: कोरोना वायरस के चलते कई लोग  ट्रेवलिंग अवॉयड कर रहे हैं और सेफ जगह पर ही रहना पसंद कर रहे हैं। वहीं जो लोग देश से बाहर हैं उनके लिए घर से दूर रहना काफी मुश्किल है। घर से दूर रहना कितना मुश्किल है इस बात को इन दिनों सबसे ज्यादा एक्ट्रेस सोनम कपूर अच्छे से महसूस कर रही हैं। दरअसल, बीते 
बीते कई दिनों से सोनम पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में थींऔर वे अपने घर को काफी मिस कर रही थीं। अब वे भारत आ गई हैं और इस बारे में रवाना होने से पहते खुद ही जानकारी दी थी। सोनम की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

Bollywood Tadka

इस तस्वीर में सोनम मास्क लगाए दिख ही हैं। इसके अलावा सोनम ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह कह रही हैं-'मैं अपने पति के साथ भारत की ओर रवाना हो रही हूं। घर पहुंचने के लिए अब और सब्र नहीं हो रहा है। लव यू ऑल।' भारत में एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद उन्होंने भारतीय सरकार और उनके द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए की गई तैयारियों की तारीफ की।

Bollywood Tadka

मालूम हो कि एयरपोर्ट पर बाहर से आ रहे हर शख्स की स्क्रीनिंग हो रही है और इस बात की तसल्ली की जा रही है कि बाहर से आ रहा कोई भी शख्स वायरस से संक्रमित तो नहीं है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Love you too Queen !❤️ @sonamkapoor via her insta stories ✨ // #sonamkapoor

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoorpedia) on Mar 17, 2020 at 2:39am PDT

सोनम ने बताया कि एयरपोर्ट पर उनकी कई बार चेकिंग हुई। एयरपोर्ट से निकलने और घर पहुंचने के बाद सोनम परिवार के साथ ही रुकी हुई हैं और उन्होंने खुद ही अपने आप को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है ताकि बाकी लोगों की सुरक्षा की तसल्ली की जा सके। बता दें कि अधिकतर लोग इस वायरस से बचने के लिए अपने घरों में बने रहने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में नहीं जाने की कोशिश कर रहे हैं।


 

बंद हुईं फिल्मों की शूटिंग

बॉलीवुड में भी कोरोना वायरस का भारी असर देखने को मिल रहा है। अधिकतर प्रोडेक्शन हाउस और फिल्ममेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट आगे कर दी है। इसके अलावा एफडबल्युआईसीई ने 31 मार्च तक टीवी शो और कई फिल्मों की शूटिंग रोकने के निर्देश दिए हैं।

: Smita Sharma

sonam kapoorisolatedhomelondoncoronavirus fearcoronavirusAnand AhujaBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...