main page

रिहाना के बाद अब किसान आंदोलन को मिला मिया खलीफा का समर्थन, बोलीं-'ये मानवाधिकार का उल्लंघन'

Updated 03 February, 2021 11:58:04 AM

भारत में चल रहे किसान आंदोलन की गूंज अब हाॅलीवुड इंडस्ट्री में भी पहुंच गई है। पाॅप सिंगर रिहाना, माॅडल अमांडा सेर्नी,क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के अब अडल्ट फिल्म स्टार मीया खलीफा ने भी किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने किसान आंदोलन का हिस्सा बनीं महिलाओं का प्रदर्शन करते हुए तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में महिलाएं फार्म को मारना बंद करो का बैनर लिए नजर आ रही हैं। मीयां खलीफा ने कैप्शन में लिखा- मानवाधिकार उल्लंघन.... ये क्या हो रहा है ? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट

मुंबई: भारत में चल रहे किसान आंदोलन की गूंज अब हाॅलीवुड इंडस्ट्री में भी पहुंच गई है। पाॅप सिंगर रिहाना, माॅडल अमांडा सेर्नी,क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के अब अडल्ट फिल्म स्टार मीया खलीफा ने भी किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया।

Bollywood Tadka

उन्होंने किसान आंदोलन का हिस्सा बनीं महिलाओं का प्रदर्शन करते हुए तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में महिलाएं फार्म को मारना बंद करो का बैनर लिए नजर आ रही हैं।

 

Bollywood Tadka

मीया खलीफा ने कैप्शन में लिखा-'मानवाधिकार उल्लंघन.... ये क्या हो रहा है ? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया ?'#FarmersProtest। मिया खलीफा का ये ट्वीट सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर किसानों का दर्शन पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से जारी है। नवंबर 2020 के आखिरी हफ्ते से किसान सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर बैठे हैं। हाल ही में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली में हिंसा भी हुई। जहां एक तरफ किसान इस कानून को रद्द करने की लगातार मांग कर रहे हैं। वहीं सरकार भी अब किसानों के इस आंदोलन को रोकने के लिए कई तरह के उपाय अपना रही है। दिल्ली और उससे जुड़ी सीमा वाले राज्यों की पुलिस हाई अलर्ट पर है।
 

: Smita Sharma

Mia Khalifatweetssupportfarmers protestRihannaBollywood NewsCelebrityHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...