main page

शादी के 11 साल बाद भी सच्चे प्यार की मिसाल हैं ऐश-अभिषेक, एेसे हुई थी लव स्टोरी शुरू

Updated 20 April, 2018 03:38:53 PM

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी की आज 11वीं सालगिरह हैं। इन दोनों की शादी को पूरे 11 साल हो चुके हैं। एक साल डेट करने के बाद दोनों ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी कर ली थी। उस समय ऐश्वर्या 33 और अभिषेक 31 के थे। ये जोड़ी आज के समय में भी यंग जेनरेशन के लिए एक उदाहरण हैं। इन दोनों का प्यार पहले की तरह अभी तक बना हुआ हैं। एेश और अभिषेक ने ये 11 साल बखूबी निभाए। ये दोनों इंडस्ट्री में उन जोड़ियों में से एक हैं जो अपने प्यार के लिए जाने जाते हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी की आज 11वीं सालगिरह हैं। इन दोनों की शादी को पूरे 11 साल हो चुके हैं। एक साल डेट करने के बाद दोनों ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी कर ली थी। उस समय ऐश्वर्या 33 और अभिषेक 31 के थे।

 

Bollywood Tadka

 

ये जोड़ी आज के समय में भी यंग जेनरेशन के लिए एक उदाहरण हैं। इन दोनों का प्यार पहले की तरह अभी तक बना हुआ हैं। एेश और अभिषेक ने ये 11 साल बखूबी निभाए। ये दोनों इंडस्ट्री में उन जोड़ियों में से एक हैं जो अपने प्यार के लिए जाने जाते हैं। 

 

Bollywood Tadka


बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात पहली बार साल 2000 में हुई जब वे फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' की शूटिंग कर रहे थे। दोनों ने इसी साल फिल्म 'कुछ न कहो' में भी काम किया। अब तक इनके बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती ही थी। हालांकि वे इससे पहले एक बार 1997 में मिल चुके थे जब ऐश अभिषेक के अच्छे दोस्त बॉबी देयोल के साथ फिल्म 'और प्यार हो गया' में काम कर रही थीं।

 

Bollywood Tadka

 

उस वक्त तक ऐश सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं और 2002 में अभिषेक की करिश्मा कपूर से सगाई हो चुकी थी। कपूर और बच्चन परिवार एक होने को तैयार थे लेकिन खबरों के मुताबिक न जाने किस वजह से करिश्मा और अभिषेक की मांओं के बीच अनबन हो गई और 2003 में ये सगाई टूट गई। 

 

Bollywood Tadka

 

उधर ऐश सलमान के व्यवहार से तंग आकर ब्रेकअप कर चुकी थीं और विवेक ओबरॉय के साथ उनका प्रेम संबंध शुरू हो चुका था। लेकिन किस्मत को तो अभिषेक-ऐश को ही एक करना था। नतीजतन ऐश का विवेक से भी ब्रेकअप हो गया। अभिषेक का करिश्मा से अलगाव होने के बाद काफी वक्त तक रानी मुखर्जी के साथ भी नाम जुड़ा। लगा था कि ये दोनों शादी करेंगे। जया की तरह फिर बंगाली बहू आएगी जो जया की तरह ही अपने पति से कद में इतनी छोटी हैं। लेकिन रानी और अभिषेक के रास्ते अलग हो गए।

 

Bollywood Tadka

 

इसके बाद अभिषेक ने 10 महीनों तक हीरोइन दीपानिता शर्मा को भी डेट किया। माना ये जा रहा था कि दिपानिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी लेकिन अभिषेक ने उन्हें मनाया। अफसोस कि करिश्मा और रानी की तरह अभिषेक ने दिपानिता का भी दिल तोड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक अभिषेक की जिंदगी में ऐश आ चुकी थीं। दिपानिता ने जब अभिषेक से सच्चाई जाननी चाही तो अभिषेक ने कबूल किया कि वे ऐश को पसंद करने लगे हैं। ये दोनों 'कजरारे गाने के वक्त ही करीब आने लगे थे। इन दोनों के बीच प्यारी की चिंगारी उसी वक्त जल गई थी लेकिन यह प्यार एक साल बाद 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' की शूटिंग के वक्त परवान चढ़ा।

 

Bollywood Tadka

:

aishwarya raiAbhishek Bachchanwedding anniversary

loading...