सेलेब्स का सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने या कोई पोस्ट करने के बाद ट्रोल होना आम बात है। कई बार तो स्टार्स के बच्चे भी ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। हाल ही में बच्चन फैमिली की लाडली यानि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन टोलर्स के निशाने पर हैं। दरअसल, आराध्या हाल ही में मम्मी ऐश्वर्या और पापा अभिषेक के साथ अपना 10वां बर्थडे मनाकर मालदीव से लौटी हैं।
24 Nov, 2021 02:35 PMमुंबई: सेलेब्स का सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने या कोई पोस्ट करने के बाद ट्रोल होना आम बात है। कई बार तो स्टार्स के बच्चे भी ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। हाल ही में बच्चन फैमिली की लाडली यानि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन टोलर्स के निशाने पर हैं। दरअसल, आराध्या हाल ही में मम्मी ऐश्वर्या और पापा अभिषेक के साथ अपना 10वां बर्थडे मनाकर मालदीव से लौटी हैं। वापसी के वक्त तीनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
इस दौरान पैपराजी ने बच्चन परिवार की तस्वीरें और वीडियोज भी बनाए इन्हीं में से एक वीडियो में आराध्या ठुमकर चलती नजर आईं। वीडियो में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या का हाथ पकड़े पैपराजी के बीच से बाहर आती दिखीं।
अभिषेक बच्चन उनके पीछे हैं। जैसे ही तीनों टर्मिनल से निकलते है इसके बाद सीधे वॉक कर आ रही आराध्या की चाल बदल जाती है और वह ठुमकते हुए वॉक करती दिखाई देती हैं।
इसी दौरान पैपराजी आराध्या को विश करते हैं इस पर थैंक्यू कह हंसने लगती हैं ऐश की यह हंसी, बताता है कि उनकी बेटी ने जान बूझकर ये शरारत की हैं हालांकि यूजर्स को आराध्या की ये चाल कुछ अजीब लगी और उन्होंने इसे लेकर कई सवाल किए।
एक यूजर ने लिखा-'उसकी वॉक ऐसी क्यों है।' दूसरे ने लिखा- 'देखो कैसे चल रही है।' तीसरे ने लिखा- 'इतना मटकना था तो मम्मी का हाथ भी छोड़ देती।'एक अन्य यूजर ने लिखा-'ये इस फनी स्टाइल में क्यों चल रही है। अभी से रैंप वॉक।' एक ने लिखा- 'मां ने चलना सिखाया होगा।' देखें यूजर्स के कमेंट..
गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय अपनी बेटी को लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव है। वे उसे अकेले कहीं नहीं जाने देती। ऐश्वर्या राय जहां भी जाती है अपनी बेटी आराध्या को साथ लेकर ही जाती है और हमेशा बेटी का हाथ थामे रहती हैं। अपने प्रोजैक्टिव नेजर की वजह से कई बार ऐश भी लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं।