इंडस्ट्री में जब भी पावर कपल की बात आती है तो एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन का नाम सबसे पहले जहन में आता है। 2008 में दोनों ने शादी के बंधन में बंधा ये कपल हमेशा ही अपनी जबरदस्त बाॅन्डिंग के चलते चर्चा में रहता है। बेस्ट कपल के साथ-साथ बेस्ट पेरेंट्स में भी अभिषेक और ऐश्वर्या का नाम ही पहले नंबर है। कपल को अक्सर बेटी आराध्या बच्चन के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। इसी बीच कपल की बेटी आराध्या संग कुछ तस्वीरें सामने आईं। दरअसल, कोरोना की वजह से घर में 11 महीने रहन
17 Feb, 2021 09:43 AMमुंबई: इंडस्ट्री में जब भी पावर कपल की बात आती है तो एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन का नाम सबसे पहले जहन में आता है। 2008 में दोनों ने शादी के बंधन में बंधा ये कपल हमेशा ही अपनी जबरदस्त बाॅन्डिंग के चलते चर्चा में रहता है। बेस्ट कपल के साथ-साथ बेस्ट पेरेंट्स में भी अभिषेक और ऐश्वर्या का नाम ही पहले नंबर है।
कपल को अक्सर बेटी आराध्या बच्चन के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। इसी बीच कपल की बेटी आराध्या संग कुछ तस्वीरें सामने आईं। दरअसल, कोरोना की वजह से घर में 11 महीने रहने के बाद ऐश्वर्या जनवरी में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद गई थी। ऐश ने हैदराबाद में मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग की।
वहीं अब 45 दिन हैदराबाद में शूटिंग करने के बाद ऐश परिवार संग मुंबई लौट आई हैं। देर रात उन्होंने फैमिली संग मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान ऐश क्लासिक व्हाइट कुर्ते के साथ ब्लू श्रग और जींस में स्टनिंग दिखीं।
'मिसेज बच्चन' ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और व्हाइट स्नीकर्स से कंप्लीट किया था। वहीं अभिषेक ग्रे हुडी और पैंट में दिखे। आराध्या की बात करें तो वह ग्रे एंड पिंक स्वेटशर्ट और ब्लैक बॉटम्स में क्लूट दिखीं। सेफ्टी को ध्यना में रखते हुए तीनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
इस दौरान ऐश हमेशा की तरह बेटी का हाथ थामें नजर आईं। बच्चन फैमिली की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेलवन तमिल, तेलुगु और हिंदी में बनाई जा रही है।फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ विक्रम, कीर्ति, तृषा, अमिताभ बच्चन, जयराम रवि लीड रोल में है। फिलहाल ऐश्वर्या राय के पास किसी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है। वे आखिरी बार 2018 में आई फिल्म फन्ने खान में नजर आईं थीँ। इसमें उनके साथ राजकुमार राव और अनिल कपूर थे। ये फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी।