main page

असल जिंदगी के 'सिंघम': अजय देवगन ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, इंडस्ट्री के वर्कर्स को लगवाया कोरोना का टीका

Updated 13 June, 2021 08:45:51 AM

कोरोना काल में बाॅलीवुड के कई स्टार्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ये स्टार्स आम जनता के साथ बी-टाउन के छोटे कलाकारों की भी मदद कर रहे हैं। दरअसल, महामारी के कारण न केवल लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है, इससे दिहाड़ी मजदूरों के लिए चिकित्सा सहायता अनुपलब्ध हो गई है। एक लंबे समय से फिल्म की शूटिंग रुक गई है और सिनेमा हॉल अभी भी बंद हैं। ऐसे में बॉलीवुड के लोग इन लोगों की मदद भी कर हैं। मदद करने वालों की लिस्ट में एक्टर अजय देवगन का नाम भी शामिल है।अजय देवगन का एनवाय फाउंडेशन जहां एक तरफ 1

मुंबई: कोरोना काल में बाॅलीवुड के कई स्टार्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ये स्टार्स आम जनता के साथ बी-टाउन के छोटे कलाकारों की भी मदद कर रहे हैं। दरअसल, महामारी के कारण न केवल लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है, इससे दिहाड़ी मजदूरों के लिए चिकित्सा सहायता अनुपलब्ध हो गई है। एक लंबे समय से फिल्म की शूटिंग रुक गई है और सिनेमा हॉल अभी भी बंद हैं।

Bollywood Tadka

ऐसे में बॉलीवुड के लोग इन लोगों की मदद भी कर हैं। मदद करने वालों की लिस्ट में एक्टर अजय देवगन का नाम भी शामिल है। अजय देवगन फिल्म से जुड़े लोगों को भीतर और बाहर दोनों तरह से मदद कर रहे हैं। मई के महीने में उन्होंने मध्य मुंबई में बीएमसी को 20-बेड का आईसीयू सुविधा स्थापित करने में मदद दी।

Bollywood Tadka

अजय देवगन का एनवाय फाउंडेशन जहां एक तरफ 10 हजार लोगों की खाने की जरूरत पूरी कर रहा है वहीं अब अजय के एनवाई फाउंडेशन ने मुंबई उपनगर में एक वैक्सीन शिविर का आयोजन किया। इस शिवर के तहत इंडस्ट्री से जुड़े वर्कर्स, मीडिया प्रोफेशनल और आम लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी। अजय इससे पहले भी अलग अलग तरीके से लोगों की मदद कर चुके हैं। अजय के इस नेक काम की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो अजय आखिरी बार फिल्म तान्हा जी में देखा गया था।ओम राउत निर्देशित इस फिल्म को फैंस के बीच काफी पसंद किया गया था। अजय देवगन जल्द फिल्म मेडे,भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Ajay DevgnNY Foundationmass vaccinationMumbaiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...