main page

सनी देओल से लेकर रितेश ने गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर फैंस को दी बधाईयां, तापसी ने लिखा- देह शिवा वर मोहे एहे..

Updated 20 January, 2021 03:34:18 PM

आज यानी 20 जनवरी 2021 को गुरु गोबिंद सिंह जी की 354वीं जयंती है। सिखों के दसवें गुरु का ये प्रकाश पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड स्टार्स ने भी आज प्रकाश पर्व के मौके पर गुरु गोबिंद जी को याद करते हुए उन्हें नमन किया है और फैंस को इस खास पर्व की बधाईयां भी दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. आज यानी 20 जनवरी 2021 को गुरु गोबिंद सिंह जी की 354वीं जयंती है। सिखों के दसवें गुरु का ये प्रकाश पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड स्टार्स ने भी आज प्रकाश पर्व के मौके पर गुरु गोबिंद जी को याद करते हुए उन्हें नमन किया है और फैंस को इस खास पर्व की बधाईयां भी दी है।

Bollywood Tadka


एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने ट्विटर के जरिए गुरू गोबिंद सिंह जी को नमन किया है। उन्होंने पंजाबी भाषा में फैंस को इस पर्व की बधाईयां दी हैं। एक्ट्रेस ने लिखा- 'देह शिवा वर मोहे एहे शुभ करमन ते कभहूं न टरों, 
न डरों अरि सो जब जाए लरों निसचे कर अपनी जीत करों
गुरपर्व आपकी जिंदगी में आनंद और खुशियां लेकर आए।'


बीजेपी सांसद और एक्टर सनी देओल ने लिखा, 'गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की लाख-लाख बधाई।'

Bollywood Tadka


एक्टर विवेक ऑबेरॉय ने भी फैंस को इस महान दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

Bollywood Tadka


रकुल प्रीत सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा "सबसे बड़ी सुख और अंतिम शांति तब प्राप्त होती है जब व्यक्ति अपने भीतर से स्वार्थ को मिटा देता है। सभी को गुरुपुर्ब की शुभकामनाएं। गुरु गोबिंद जी की शिक्षाएँ आपके सभी जीवन में अच्छाई, करुणा और आनंद को दर्शाती हैं।''

Bollywood Tadka


एक्टर रितेश देशमुख और अजय देवगन ने भी गुरपुर्ब पर गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करते हुए ट्वीट किया है।

Bollywood Tadka

 


 

: suman prajapati

Ajay DevgnSunny DeolTaapsee PannuRakul PreetwishesGuru Gobind Singh JayantifansBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...