देश के जाने माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश ने शनिवार रात मुंबई के जियो गार्डन में श्लोका मेहता के साथ सात फेरे लिए। इस शादी में देश भर की कई हस्तियों ने शिरकत की। हाल ही में शादी की इनसाइड तस्वीरें सामने आईं हैं।
10 Mar, 2019 10:15 AMमुंबई: देश के जाने माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश ने शनिवार रात मुंबई के जियो गार्डन में श्लोका मेहता के साथ सात फेरे लिए। इस शादी में देश भर की कई हस्तियों ने शिरकत की। हाल ही में शादी की इनसाइड तस्वीरें सामने आईं हैं।
इसके अलावा न्यूली वेड श्लोका मेहता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे फेरों से पहले नजर आ रही हैं। श्लोका ने वाइब्रेंट गोल्ड रंग का लहंगा पहना जिसमें लाल रंग से काम हुआ था। श्लोका का दुपट्टा हल्के नेट का था जिसमें गोल्डन वर्क था। श्लोका के हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने जूड़ा बनाया हुआ था और गजरा लगाया हुआ था।
इसके ऊपर उन्होंने मांग टीका लगाया हुआ था। नाक में नथनी और हाथों में चूड़ा पहनें श्लोका से आकाश की नजरें ही नहीं हट रहीं थी। वहीं आकाश आइवरी गोल्ड कुर्ते में काफी जच रहे थे। बीते साल ही शादी के बंधन में बंधी ईशा भी अपने भाई और भाभी को स्टेज पर आर्शीवाद देने पहुंची।
बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की शुरुआत में आकाश ने अपने परिवार के साथ मिलकर अपने दादाजी और नानाजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी मेहमान प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान साफा बांधने की सेरेमनी में म्यूजिक कंपोजर विशाल और शेखर ने अपने म्यूजिक से समां बांधा। खबरें हैं कि आज यानि 10 मार्च को खास रिसेप्शन होगा।