main page

अक्षरा सिंह पर मां ने खूब लुटाया प्यार, दोनों के खूबसूरत वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Updated 21 April, 2022 11:30:55 AM

अक्षरा सिंह साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े खूबसूरत पल फैंस के साथ शेयर करती रहती है। हाल ही में अक्षरा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी मां के साथ नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

मुंबई. अक्षरा सिंह साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े खूबसूरत पल फैंस के साथ शेयर करती रहती है। हाल ही में अक्षरा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी मां के साथ नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
वीडियो में अक्षरा रेड आउटफिट में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं अक्षरा की मां रेड और व्हाइट आउटफिट में गॉर्जियस लग रही है। दोनों बेड पर लेटी हुई हैं। अक्षरा की मां उन्हें प्यार से चूमती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों मां-बेटी के बीच बेशुमार प्यार देखने को मिल रहा है। वीडियो शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा- 'काश, आप जीवन में जो हैं, मैं उसकी आधी भी हो पाती मम्मा। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

काम की बात करें तो अक्षरा ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने काला टीका, सूर्यपुत्र करण और पोरस जैसे शोज में भी काम कर चुकी है। फिल्मों और शोज में एक्ट्रेस की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। 
Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

akshara singhbeautiful videomotherBollywood NewsBollywood News and GossipTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...