main page

Oh My God 2: 24 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे टीवी के राम,एक बार फिर निभाएंगे प्रभु श्रीराम का किरदार

Updated 19 October, 2021 03:13:55 PM

साल 1987 में रामानंद सागर के मशहूर धार्मिक सीरियल रामायण में एक्टर अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। इस किरदार से अरुण गोविल घर-घर पहचाने जाने लगे। आलम तो यह था कि उस दौर में अरुण गोविल जहां भी जाते लोग उन्हें सचमुच का भगवान समझ लेते थे। वैसे तो अरुण गोविल ने रामानंद सागर के इस शो से पहले कई अन्य टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है लेकिन, आज भी उनकी पहचान रामायण के राम के रूप में की जाती है। वहीं अब करीब करीब ढाई दशक बाद यानि 24 साल बाद टीवी के राम बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।

मुंबई: साल 1987 में रामानंद सागर के मशहूर धार्मिक सीरियल रामायण में एक्टर अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। इस किरदार से अरुण गोविल घर-घर पहचाने जाने लगे। आलम तो यह था कि उस दौर में अरुण गोविल जहां भी जाते लोग उन्हें सचमुच का भगवान समझ लेते थे। वैसे तो अरुण गोविल ने रामानंद सागर के इस शो से पहले कई अन्य टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है लेकिन, आज भी उनकी पहचान रामायण के राम के रूप में की जाती है। 

Bollywood Tadka

वहीं अब करीब करीब ढाई दशक बाद यानि 24 साल बाद टीवी के राम बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। दरअसल, अरुण गोविल जल्द ही ओह माई गॉड के सीक्वल में भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। ओएमजी टू का प्रोडक्शन अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार कर रहे हैं जबकि इसका डायरेक्शन अमित राय कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

फिल्म में अक्षय कुमार और अरुण गोविल के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग 13 अक्टूबर से होनी थी मगर तीन क्रू मेंबर्स के कोविड पॉजिटिव होने के बाद शूटिंग की डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब 23 अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग उज्जैन में शुरू होगी। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो अरुण गोविल 'पहेली (1977)','सावन को आने दो (1979)','अय्याश (1982)','भूमि (1982)','हिम्मतवाला (1983)','बादल (1985)','शिव महिमा (1992)','कानून (1994)','दो आंखें बारह हाथ (1997)' में काम कर चुके हैं। 


 

Content Writer: Smita Sharma

Akshay KumarOh My God 2Arun GovilLord RamBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...