एक्टर रणबीर कपूर बीते दिनों पत्नी-एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ दुबई वेकेशन पर निकले थे, जहां से हाल ही में कपल की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। दरअसल, ये लवबर्ड दुबई वेकेशन में डेट नाइट पर गया, जहां दोनों ट्विनिंग करते नजर आए। कपल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
24 Jun, 2023 05:15 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणबीर कपूर बीते दिनों पत्नी-एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ दुबई वेकेशन पर निकले थे, जहां से हाल ही में कपल की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। दरअसल, ये लवबर्ड दुबई वेकेशन में डेट नाइट पर गया, जहां दोनों ट्विनिंग करते नजर आए। कपल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
आलिया भट्ट के फैन पेज से यह तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई है, जिसमें दोनों एक शख्स के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जहां आलिया ब्लैक गाउन में गॉर्जियस लग रही हैं, वहीं उनके पति रणबीर ब्लैक शर्ट और मैचिंग पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। हालांकि, इस दौरान कपल की नन्ही परी राहा कहीं नजर नहीं आई।
काम की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा आलिया एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ 'जी ले जरा' में भी दिखाई देंगी।