बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को हाल ही में पिंक सिटी जयपुर के एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया था। वहीं अब आलिया के जयपुर पहुंचने की वजह भी सामने आ गई है। दरअसल, आलिया यहां अपनी बेस्टी रिया खुराना की शादी अटेंड करने पहुंची है। हाल ही में आलिया की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी गर्लगैंग के साथ बेस्टी संगीत सेरेमनी में जमकर ठुमके लगा रही हैं। वह अपनी सहेलियों के संग रैपर बादशाह के सुपरहिट गाना ''गेंदा फूल'' पर डांस करती हुई दिख रही हैं।
14 Mar, 2021 02:53 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को हाल ही में पिंक सिटी जयपुर के एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया था। वहीं अब आलिया के जयपुर पहुंचने की वजह भी सामने आ गई है। दरअसल, आलिया यहां अपनी बेस्टी रिया खुराना की शादी अटेंड करने पहुंची है।
हाल ही में आलिया की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी गर्लगैंग के साथ बेस्टी संगीत सेरेमनी में जमकर ठुमके लगा रही हैं। वह अपनी सहेलियों के संग रैपर बादशाह के सुपरहिट गाना 'गेंदा फूल' पर डांस करती हुई दिख रही हैं।
इसके अलावा आलिया जलेबी बाई पर भी डांस कर रही हैं। लुक की बात करें तो आलिया पिंक लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। आलिया ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, मांग टीके कंप्लीट किया है।
तस्वीर में आलिया अपनी गर्लगैंग के साथ मुस्कुराती दिख रही हैं। आलिया की ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी। 'ब्रह्मास्त्र' के साथ ही वह 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आएंगीं। फिल्म जुलाई को रिलीज होगी।
हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इसके अलावा आलिया निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म आरआरआर में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह सीता नाम की लड़की का किरदार निभाएंगी।