main page

Video: 11 महीने की बेटी संग आउटिंग पर निकलीं आलिया भट्ट, दो चोटी और फ्रॉक में दिखी नन्ही राहा

Updated 08 October, 2023 05:25:58 PM

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल नवंबर में बेटी राहा कपूर के पेरेंट्स बने थे। अब अगले महीने कपल की बेटी पूरे एक साल की होने जा रही हैं लेकिन अभी तक उन्होंने फैंस को अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया है। ऐसे में फैंस भी राहा को देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। इसी बीच आलिया को 11 महीने की राहा के साथ सिटी में स्पॉट किया गया, जहां से मां बेटी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल नवंबर में बेटी राहा कपूर के पेरेंट्स बने थे। अब अगले महीने कपल की बेटी पूरे एक साल की होने जा रही हैं लेकिन अभी तक उन्होंने फैंस को अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया है। ऐसे में फैंस भी राहा को देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। इसी बीच आलिया को 11 महीने की राहा के साथ सिटी में स्पॉट किया गया, जहां से मां बेटी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सिटी में स्पॉट हुई आलिया अपनी बेटी को गोद में उठाए नजर आ रही हैं। बेबी को गोद में लिए वह अपनी कार में बैठने के लिए आगे बढ़ती हैं। इस दौरान राहा जरा सी झलक दिखती है। वह व्हाइट फ्रॉक और दो चोटियों में नजर आती हैं। हालांकि, इस दौरान नन्ही परी का चेहरा नजर नहीं आता। वहीं मॉम आलिया ऑफ व्हाइट पैंटसूट में कूल लग रही हैं।


फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "राहा के दो क्यूट पोनीटेल्स।" दूसरे ने कहा, "मीडिया इतना डरता है चेहरा भी ब्लर" तो किसी ने लिखा "राहा अब बिग गर्ल है। कितनी क्यूट लग रही है।"


काम की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म जिगरा में नजर आएंगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस का पहला लुक सामने आ चुका है। इसके अलावा वह ब्रह्मास्त्र 2 में भी नजर आएंगी।


 

Content Writer: suman prajapati

Alia BhattoutingdaughterRahaVideoBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...