main page

हमारा बच्चा आ रहा है.. शादी 2 महीने बाद मां बनने जा रही हैं आलिया भट्ट, अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर कर सुनाई Good News

Updated 27 June, 2022 11:23:55 AM

कपूर खानदान के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। नीतू कपूर जल्द ही दादी बनने जा रही हैं। जी, हां कपूर खानदान की छोटी बहू यानि आलिया भट्ट प्रेग्नेंट है। इस खुशखबरी को खुद आलिया ने इंस्टा पर शेयर किया है।

मुंबई: कपूर खानदान के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। नीतू कपूर जल्द ही दादी बनने जा रही हैं। जी, हां कपूर खानदान की छोटी बहू यानि आलिया भट्ट प्रेग्नेंट है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।

Bollywood Tadka

सोमवार की सुबह आलिया भट्ट ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी दी है। आलिया और रणबीर ने शादी के 2 महीने बाद ही फैंस को गुडन्यूज सुनाई।

Bollywood Tadka

शेयर की तस्वीर में आलिया हाॅस्पिटल बेड पर लेटी दिख रही हैं। आलिया के पास रणबीर कपूर बैठे हैं। ये तस्वीर अल्ट्रासाउंड के दौरान की है और लवबर्ड्स स्क्रीन पर देख रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- 'हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।'


5 साल तक डेट करने के बाद आलिया और रणबीर कपूर ने  इसी साल 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी।रणबीर और आलिया की शादी क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के बीच उनके मुंबई स्थित घर वास्तु में हुई थी।  कपल की मुलाकात 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर 2017 में हुई थी। तब से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो रणबीर लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर हैं। इसके अलावा रणबीर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन' का भी हिस्सा हैं।फिल्म में आलिया भट्‌ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं।यह फिल्म रणबीर और आलिया की साथ में पहली फिल्म होगी, जो 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। 

Bollywood Tadka

आलिया की बात करें तो एक्ट्रेस 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। आलिया फिलहाल लंदन में अपने पहले इंटरनेशनल प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग कर रही हैं।

 

Content Writer: Smita Sharma

Alia BhattRanbir Kapoorfirst child2 monthsweddingBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...