main page

Koffee With Karan 7: 'सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं' शादी के तुरंत बाद टूट गया था आलिया भट्ट का मिथ, बोलीं-'आप बहुत थके होते हैं'

Updated 06 July, 2022 03:34:50 PM

एक अच्छा करियर,अपने प्यार से शादी और अब प्रेग्नेंसी.. बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने जीवन के सबसे अच्छे दौर से गुजर रही हैं। इसी बीच आलिया भट्ट ने  शादी से जुड़े मिथक का खुलासा किया है। दरअसल, आलिया जल्द ही करण जौहर के टॉक शो ''कॉफी विद करण'' के सीजन 7 में नजर आने वाली हैं। आलिया रणवीर सिंह के साथ शो की पहली गेस्ट बनेंगी। शादी और प्रेग्नेंसी अनाउंस के बाद आलिया पहली बार किसी शो में इस तरह इंटरव्यू देती नजर आएंगी। इस शो में आलिया अपनी पर्सनल और प्रेग्नेंसी वाली लाइफ के किस्से भी शेयर करने

मुंबई: एक अच्छा करियर,अपने प्यार से शादी और अब प्रेग्नेंसी.. बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने जीवन के सबसे अच्छे दौर से गुजर रही हैं। इसी बीच आलिया भट्ट ने  शादी से जुड़े मिथक का खुलासा किया है। दरअसल, आलिया जल्द ही करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 7 में नजर आने वाली हैं। आलिया रणवीर सिंह के साथ शो की पहली गेस्ट बनेंगी।

Bollywood Tadka

 शादी और प्रेग्नेंसी अनाउंस के बाद आलिया पहली बार किसी शो में इस तरह इंटरव्यू देती नजर आएंगी। इस शो में आलिया अपनी पर्सनल और प्रेग्नेंसी वाली लाइफ के किस्से भी शेयर करने वाली है।

Bollywood Tadka

हाल ही में शो का एक धमाकेदार प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में रणवीर और आलिया की धमाकेदार केमिस्ट्री को हाईलाइट किया गया है। इसके साथ ही दोनों स्टार्स अपने अपने सीक्रेट्स खोलते दिखे। वीडियो के एक पार्ट में करण ने आलिया से शादी के मिथ को बताने को कहा जो उनकी शादी के बाद बुरी तरह से टूटा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

 

इसका आलिया ने मजेदार जवाब दिया और कहा- 'सुहागरात जैसा कुछ नहीं होता है। आप बहुत थके होते हैं।' ये सुनकर करण और रणवीर दोनों ही जोर-जोर से हंसने लगते हैं। अब ये साफ हो गया है कि आल‍िया की सुहागरात कैसी रही होगी।

Bollywood Tadka

आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को अपने जीवन के प्यार रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने शादी के लगभग 2 महीने बाद अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था- 'हमारा बेबी...जल्द आ रहा है।' 


बता दें कि फिल्ममेकर करण जौहर का टॉक शो 'कॉफी विद करण' हर साल किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहता है। बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स इस शो में नजर आते हैं। साल 2004 से अब तक 'कॉफी विद करण' के 6 सीजन आ चुके हैं और   जल्द ही 'कॉफी विद करण सीजन 7' दस्तक देने वाला है।शो 7 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
 

Content Writer: Smita Sharma

Alia BhattsuhaagraatKoffee With Karan 7Ranveer SinghRanbir KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...