main page

मॉडल का आरोप- जबरदस्ती करवाया पोर्न शूट, पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

Updated 27 July, 2021 01:33:45 PM

बी-टाउन से इन दिनों पोर्न फिल्में बनाने और रिलीज करने की बहुत सारी खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में कोलकाता की मॉडल ने जबरदस्ती पोर्न शूट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित मॉडल ने इसे लेकर कोलकाता के न्यूटाउन थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

मुंबई. बी-टाउन से इन दिनों पोर्न फिल्में बनाने और रिलीज करने की बहुत सारी खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में कोलकाता की मॉडल ने जबरदस्ती पोर्न शूट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित मॉडल ने इसे लेकर कोलकाता के न्यूटाउन थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। 

Bollywood Tadka
मॉडल ने आरोप लगाया कि उसे साड़ी सूट करने के लिए कहा गया, लेकिन बाद में उससे जबरदस्ती पोर्न शूट करवाया गया। जनवरी 2021 को फेसबुक पर मॉडल की बात एक शख्स से हुई थी। जिसने साड़ी शूट के लिए कहा था। जिसके लिए मॉडल को 3.5 हजार रुपये मिले थे। मॉडल को पैसों की जरूरत थी। जिसके कारण वह तैयार हो गई। पीड़िता कोलकाता के बालीगंज स्टेशन पर पहुंची थी और फिर वहां से एक फ्लैट पर गई। जहां मॉडल को साड़ी शूट नहीं पोर्न शूट करने के लिए कहा गया। महिला ने ये करने से इंकार कर दिया। मोइनाक और नंदिदा दत्त नाम के लोगों ने उसे धमकाया और शूट के लिए मजबूर किया। ये दोनों शूट के ओर्गेनाइजर थे। दोनों ओर्गेनाइजर ने ये वादा किया था कि वो ये वीडियो किसी इंडियन पोर्न एप पर नहीं डालेंगे, लेकिन पिछले बुधवार के बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 


बता दें मॉडल ने आरोपियों के खिलाफ कोलकाता के न्यूटाउन थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। महिला ने बताया कि पोर्न शूट न्यू टाउन के फाइव स्टार होटल में चल रहा है। वहां और भी कई मॉडल्स को इसमें शिकार बनाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

Content Writer: Parminder Kaur

allegationforcedporn shootkolkataBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...