एलएसी पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये संख्या बढ़ सकती है और ये भी कहा जा रहा है कि 40 से अधिक सैनिक या तो मारे गए हैं या फिर घायल हैं। देश के जवानों की शहादत पर बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि व्यक्त की है।
17 Jun, 2020 10:17 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एलएसी पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये संख्या बढ़ सकती है और ये भी कहा जा रहा है कि 40 से अधिक सैनिक या तो मारे गए हैं या फिर घायल हैं। देश के जवानों की शहादत पर बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि व्यक्त की है।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी...उन्होंने हमारे देश की रक्षा के लिए, हमें सुरक्षित रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया. भारतीय सेना के अधिकारी और जवानों को सलाम! जय हिन्द'।
एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गलवान घाटी में हमारे बहादुरों की मौत से गहरा दुख हुआ। देश के लिए उनकी अमूल्य सेवा के लिए हम सदा उनके ऋणी रहेंगे। उनके परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना'।
महेश भट्ट ने ट्वीट कर लिखा, 'ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी।'
दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए लिखा, 'भारतीय सेना की जय। जय हिन्द'।